IMG-20250419-WA0028
IMG-20250419-WA0028
उत्तरप्रदेशकुशीनगरसाहित्य सृजन

वीरेंद्र भारती, सूरज व्यास व सुनील मिश्र के गीतों पर झूमे श्रोता

- कुशीनगर महोत्सव - अंशिका सिंह-अमलेश व चंदन नंदन की जुगलबंदी ने किया मंत्रमुग्ध - माटी की बोली भोजपुरी की समृद्धि महोत्सव का उद्देश्य : विनय

 

कुशीनगर । कुशीनगर महोत्सव के आठवें दिन बृहस्पतिवार की रात तुर्कपट्टी महुअवा सूर्य मंदिर के समीप देवताल तट पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों की प्रस्तुति पर श्रोता झूम उठे। कार्यक्रम में अपने भाव नृत्य पर क्षेत्रीय कलाकारों ने ख़ूब वाहवाही बटोरी। वीरेंद्र भारती के सुकुमार सिया प्यारी धीरे चलो..सोहर कवने मासे पापा मोर बिआह कईले व गोरखपुर के सूरज मिश्र व्यास के प्रेमगीत पर श्रोता झूम उठे। अंशिका सिंह के मेरी झोपडी के भाग्य आज… चैत के महिनवा में…. अमलेश शुक्ला के बमबम बोल रहा है काशी… नंदन चंदन के वर दिही मैया शारदा…व देवानंद देव के बहत तारे पुरुवा बयारपर श्रोताओं की ताल से पंडाल गूंज उठा।आयोजक विनय राय ने अतिथियों एवं क्षेत्र की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।

संचालन दिनेश तिवारी भोजपुरिया ने किया।थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह अपनी टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे आयोजन समिति ने अतिथियों व आयोजन समिति के सदस्यों को अंग वस्त्र वह स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, नपा प्रतिनिधि राकेश जायसवाल
सत्यम शुक्ला,धनंजय राय,पुरुषोत्तम वर्मा,वीरेंद्र शाही,शैलेंद्र तिवारी अशोक जयसवाल,दिनेश तुलश्यान,मंटू शाही,संजय सिंह,राजेश शाही,कुश कुमार,मोनू सिंह, बच्चा मिश्रा,बिट्टू तिवारी,बृजेश राय,अमित राय आदि उपस्थित रहे।

Sajag Prahari News 24x7
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!