
कुशीनगर । गत चार दिसंबर से छह दिसंबर तक महराजगंज जनपद में मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। जनपद का प्रतिनिधित्व कर रहे बाल खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में कुल 21 स्वर्ण पदक हासिल कर राजस्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। उक्त प्रतियोगिता में दुदही विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय सरगटिया करनपट्टी की छात्रा प्रेमशीला ने दो स्वर्ण पदक जीता। मंगलवार को विद्यालय परिसर में छात्रा को सम्मानित किया गया।
प्रेमशीला ने जूनियर स्तर बालिका के 600 मीटर व 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीता। वह आगरा में आयोजित होने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के उक्त दौड़ प्रतियोगिताओं में गोरखपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करेगी। इस उपलब्धि पर शिक्षकों ने प्रेमशीला को ट्रैकशूट, जूते व जैकेट प्रदान कर सम्मानित किया।
बीईओ देवमुनि वर्मा, ब्लाक व्यायाम शिक्षक अमित श्रीवास्तव, धनन्जय मिश्र, अमित कनौजिया, राजेश यादव, धन्नजय मिश्र, प्रभारी प्रधानाध्यापक उपेंद्र प्रसाद गुप्त, नथुनी प्रसाद, धीर सिंह, दुर्गेश कुमार सिंह, कैसर फैयाज, मुकेश पाल, मुनीब प्रसाद, अजीत राय, पुनिता यादव ने शुभकामना दी।





