कुशीनगर । जिला युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में आगामी 19 दिसंबर को तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ के सीताराम चौराहा पर स्थित शनीचरी ग्राउंड में एथिलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती विधा में महिला एवं पुरुष वर्ग सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग में आयोजित किया जाएगा।
बीडीओ कार्यालय से जारी पत्र में विकास खंड के समस्त ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव, प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, युवक व महिला मंगल दल को इस आशय की जानकारी देते हुए बताया गया है कि उक्त प्रतियोगिता में विकास खंड के अंतर्गत आने वाले समस्त ग्राम पंचायत स्कूल कालेज के प्रतिभावान खिलाड़ी करेगें। खिलाड़ियों को निर्धारित तिथि को आधार कार्ड के फोटोकापी के साथ प्रातः साढ़े आठ बजे प्रतिभाग करना होगा।





