आर्थिक उन्नति के बूते विश्व में भारत को चौथे स्थान पर लाने की तैयारी : विधायक
- विकसित भारत संकल्प यात्रा - लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे सरकार की प्रमुख योजनाओं लाभ : बीएसए

कुशीनगर । तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत राजापाकड़ के पंचायत भवन परिसर में शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार की उपलब्धियों व संचालित योजनाओं पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि मोदी सरकार के साढ़े नौ साल का समय आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सतत प्रयत्नशीलता का हैं जिसमें जीडीपी लगातार स्थिरता के साथ बढ़ी। भारत आर्थिक पायदान पर कांग्रेस सरकार के दौरान 11वें पायदान पर था जिसे पांचवें पायदान पर लाया गया और अब आर्थिक उन्नति के बूते देश को विश्व में चौथे पायदान पर पहुंचाने की तैयारी हो रही है।
नोडल अधिकारी बीएसए डा. रामजियावन मौर्य ने कहा कि इसके माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सरकार की प्रमुख योजनाओं लाभ सभी लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे। भाजपा कार्यक्रम में लोगों को सरकारी विभाग के अधिकारियों के द्वारा केंद्रीय योजनाओं की जानकारी के साथ ही मौके पर कई योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। संचालन भाजपा के मंडल अध्यक्ष श्रीनिवास राय ने किया। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष डा. कन्हैया शर्मा, बूथ अध्यक्ष लोकनाथ सिंह, पूर्व जिपंस संजय पासवान, अभिषेक तिवारी, सचिव जितेंद्र यादव, जयप्रकाश कुशवाहा, जेई लघु सिंचाई विनय कुमार, समाज कल्याण विभाग के ओमप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।





