
कुशीनगर । अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थली कुशीनगर के वार्ड सभासद केशव सिंह को स्वच्छता जन जागृति दिवस कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के नगर निकाय निदेशालय में नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने सम्मानित किया। कुशीनगर नगर पालिका परिषद के वार्ड नं 21 बुद्ध नगरी के सभासद केशव सिंह को स्वच्छ भारत मिशन के तहत वार्ड को स्वच्छ व सुन्दर रखने के लिए उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने एक कार्यक्रम के दौरान लखनऊ में सम्मानित करते हुए प्रमाणपत्र दिया। कुशीनगर जनपद में स्वच्छता हेतु नगरपालिका परिषद कुशीनगर व पडरौना से एक -एक सभासदों को सम्मानित किया गया। सम्मान ग्रहण करने के बाद कुशीनगर पहुँचे वार्ड सभासद सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों में सम्मानित होने के बाद अपने कार्यों को निष्ठा व ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करने की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थली है। इसकी स्वच्छ बनाये रखने के लिए हर आवश्यक प्रयास करता रहूंगा।





