दूसरी बार जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संगठन के प्रदेशीय संयुक्त मंत्री बने श्रीनिवास शर्मा

कुशीनगर । जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संगठन के प्रदेशीय संयुक्त मंत्री बनने पर पडरौना ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय बसडिला के कार्यरत शिक्षक श्रीनिवास शर्मा का पडरौना बीआरसी पर ब्लॉक मंत्री कुंजेश्वर सिंह की अगुवाई में भव्य स्वागत किया गया।
स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए श्रीनिवास शर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन शिक्षकों का अधिकार है और इसे शिक्षकों को दिलाकर ही रहेंगे। इसके लिए चाहे कितना संघर्ष करना पड़े, संगठन इससे पीछे नहीं हटेगा और लगातार आंदोलन जारी रखेगा। इसके अलावा नगरीय आवासीय भत्ता, तबादला, उपार्जित अवकाश, नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा आदि मांगों का जल्द पूरा कराया जाएगा।इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह , उपाध्यक्ष इंद्रजीत मणि त्रिपाठी, ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण पांडेय, अमरदीप शुक्ला ,संजय सिंह, सुनील दुबे, गीता चतुर्वेदी, अनुपम त्रिपाठी, देवेंद्र मिश्र , रामहरेश प्रसाद, मनीष तिवारी, रमेश गोंड आदि मौजूद रहे ।





