IMG-20250419-WA0028
IMG-20250419-WA0028
उत्तरप्रदेशकुशीनगरखेल

खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, जिला स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग

- खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता

 

कुशीनगर । जिला युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में सेवरही विकास खंड के ग्राम पंचायत गाजीपुर स्थित इंटरमीडिएट कालेज के खेल मैदान परिसर में एथिलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती विधा में महिला एवं पुरुष वर्ग सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। जिसमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता टीम व व्यक्तिगत स्पर्धाओं में प्रथम स्थान पर आए प्रतिभागी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
शनिवार को क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अशोक चौबे की संयोजकत्व में हुई प्रतियोगिता के जूनियर स्तर 100 मी बालिका वर्ग में अनु सिंह प्रथम, बबीता कुशवाहा द्वितीय व निकी यादव तृतीय स्थान पर रहे। बालक वर्ग सब जूनियर स्तर प्रदीप रौनियार प्रथम, सैफ अली द्वितीय तथा शाहिद आलम तृतीय स्थान रहे। 100 मी बालिका वर्ग सब जूनियर में निक्की गुप्ता प्रथम, सोनिया आर्य द्वितीय तथा आलिया खातून तृतीय स्थान पर रहीं। 100 मीटर बालक सब जूनियर वर्ग में अरुण पटेल प्रथम सूर्य यादव द्वितीय, आफताब अंसारी तृतीय स्थान रहे। 100 मीटर सीनियर बालक वर्ग में करण पटेल प्रथम, सुभान आलम द्वितीय, रामबाबू आर्य तृतीय स्थान रहे। इसके अतिरिक्त वेट लिफ्टिंग, वालीबाल लांग जंप गोलाक्षेपण लंबी कूद में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सफल खिलाड़ियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार दिया गया।
इस दौरान केडी कुशवाहा, बीओ विवेक गोंड, एडीओ आईएसबी राजकुमार पासवान, रामानंद कुशवाहा, अभिषेक कुमार, वीरेंद्र तिवारी, होली प्रसाद, नगीना प्रसाद, संदीप चौरसिया आदि मौजूद रहे।

Sajag Prahari News 24x7
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!