कुशीनगर । तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवा राजापाकड़ के सीताराम चौराहा स्थित खेल मैदान में जयहिंद क्रिकेट क्लब बंगरा दुमही के तत्वावधान में आयोजित चतुर्थ जयहिंद क्रिकेट प्रतियोगिता के दसवें दिन शुक्रवार को फ्रेंडशिप मैच आयोजित किया गया। जिसमें दोघरा की टीम ने मेजबान जयहिंद क्रिकेट टीम को पांच विकेट से हराकर खिताब जीत लिया।
टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बंगरा की टीम ने 16 ओवर में 78 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उतरी दोघरा की टीम ने महज 11.4 ओवर में मैच जीत लिया। 18 गेंद में 30 रन बनाने वाले गोलू मैन आफ दी मैच चुने गए। मुख्य अतिथि मुकेश शाही, विशिष्ट अतिथि शैलेंद्र ठाकुराई व आदर्श शुक्ल ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। सिद्धार्थ व कामोद ने अंपायरिंग, विपिन ने स्कोरिंग व प्रिंस शुक्ल व सोनू कुमार गोंड ने कमेंट्री की। इस दौरान आयोजक सत्येंद्र उर्फ गुड्डू शुक्ल, अनवर अंसारी, अरविंद उर्फ भीम भारती, कृष्णा, निजाम अंसारी, करन कुमार, सुशांत, सोहित, तौफीक, करन कुमार, नीरज कुमार, अंकुर चौहान, अनिल कुशवाहा, रवि शुक्ल आदि मौजूद रहे।





