IMG-20250419-WA0028
IMG-20250419-WA0028
उत्तरप्रदेशकुशीनगरखेल

छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर, दी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी

- मिशन शक्ति

छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर, दी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी
– मिशन शक्ति

कुशीनगर । बेटियां बेटों से कम नहीं हैं। हर मुश्किलों से लड़ना हो तो सशक्त बनें। यह तभी होगा जब खुद में परिवर्तन और आत्मविश्वास पैदा करेंगी।
ये बातें सेवरही थाने पर गठित मिशन शक्ति दल की सदस्य प्रीति यादव ने कही। वह सोमवार को थानाक्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय भगवानपुर में मिशन शक्ति के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। कहा कि समय बदल गया है। बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़कर नाम रोशन कर रही हैं। डरने के बजाए हर मुश्किलों से लड़ना सीखे। निर्भीक हों। पुलिस बेटियों की सुरक्षा व सम्मान के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने कहा कि सरकार ने महिलाओं के साथ अभद्रता करने, लड़कियों का पीछा करने, बाइक पर स्टंट करने वाले अराजक तत्वों की धरपकड़ करने के निर्देश दिए गए हैं। एंटी रोमियो स्क्वायड का भी गठन किया गया है, जिसके जरिए शोहदों पर लगाम कसी जा रही है। मिशन शक्ति अभियान के तहत ऐसे तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मिशन के प्रभारी उपनिरीक्षक विद्या भास्कर शुक्ल ने हेल्प लाइन-1090, 112 व 1098 के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कि यहां फोन करने वाले की पहचान गुप्त रखी जाती है। अत: समस्या होने पर निसंकोच प्रयोग करें। इस दौरान शिक्षक धनन्जय मिश्र, नन्हे प्रसाद, ब्रजेश सिंह, अनिता कुशवाहा, तराना, ज्योति, मनीषा, कविता, जोहरा, खुशी, नसीमा, सव्या, श्वेता, सोनम, शबनम, रोमा, महिमा, अमृता, शरियम, संजू, रेनू, जानकी, सिब्बी आदि छात्राएं मौजूद रहीं।

Sajag Prahari News 24x7
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!