IMG-20250419-WA0028
IMG-20250419-WA0028
उत्तरप्रदेशकुशीनगरखेल

प्रिया ने दिल्ली ओलंपिक के योग प्रतियोगिता में जीता दो स्वर्ण पदक

- गत सात फरवरी से 13 फरवरी तक नई दिल्ली में आयोजित हुई थी प्रतियोगिता - रिदमिक व ट्रेडिशन योग प्रतियोगिताओं में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

प्रिया ने दिल्ली ओलंपिक के योग प्रतियोगिता में जीता दो स्वर्ण पदक
– गत सात फरवरी से 13 फरवरी तक नई दिल्ली में आयोजित हुई थी प्रतियोगिता
– रिदमिक व ट्रेडिशन योग प्रतियोगिताओं में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

कुशीनगर । पडरौना विकास खंड के ग्राम पंचायत कठकुइयां के टोला शिवराज पुर निवासी रंजीत यादव की पुत्री प्रिया यादव ने गत सात फरवरी से 13 फरवरी तक नई दिल्ली में खेलो इंडिया के तत्वावधान में आयोजित दिल्ली ओलंपिक 2024 के वुमेंस योगासन लीग (नार्थ जोन) के रिदमिक व ट्रेडिशन योग प्रतियोगिताओं में दो स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र व जनपद का नाम रोशन किया है।
नई दिल्ली के ही श्री लालबहादुर शास्त्री संस्कृत विश्वविद्यालय से योगा स्नातक में द्वितीय वर्ष की पढाई कर रही प्रिया ने कई योग प्रतियोगिताओं में अपना हुनर प्रदर्शित कर विजेता चुनी गई। प्रिया की उपलब्धि पर मां रंभा देवी, रामानंद यादव, राजवंशी यादव, प्रधान लालमोहन यादव, रवींद्र, डा. सुभाष यादव, डा. पूनम यादव, नेहा यादव, उमंग व्यास, कमलेश, सत्यम, गोविंद आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामना दी है।

Sajag Prahari News 24x7
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!