IMG-20250419-WA0028
IMG-20250419-WA0028
उत्तरप्रदेशकुशीनगर

एबीवीपी ने संदेशखाली की घटना को लेकर ममता बनर्जी का फूंका पुतला

एबीवीपी ने संदेशखाली की घटना को लेकर ममता बनर्जी का फूंका पुतला
कुशीनगर । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बुद्ध पीजी कालेज इकाई द्वारा मंगलवार को कालेज के मुख्य द्वार पर पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में हिंदू महिलाओं पर हो रहे जघन्य कृत्यों पर ममता सरकार की चुप्पी के विरुद्ध प्रदर्शन व नारेबाजी कर सीएम का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। वक्ताओं ने पीड़ित महिलाओं के साथ जल्द से जल्द न्याय और दोषियों पर कठोर से कठोर कार्यवाही की मांग की। कालेज इकाई अध्यक्ष नीतिश  ने बताया कि पतिषद स्थापना काल से ही छात्र हितों के साथ-साथ सामाजिक और देश-हित में काम करती आ रही है। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे जिला आंदोलन प्रमुख राजन ने कहा कि जिस राज्य की मुखिया एक महिला हैं  देश की मुखिया भी एक महिला हैं। इसके बावजूद भी देश में इस तरीके की घटना होती है तो कहीं न कहीं यह भारत के लोकतांत्रिक और संस्कृति के लिए अच्छी ख़बर नहीं है। उन्होंने राष्ट्रपति से पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी  सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की। इस दौरान
तनुज, खुशी, अजय , भूमि , अभिनय, कुशाग्र , तेज प्रताप , अमन , अनूप , दीपक , रवि , जिला संगठन मंत्री अमन आदि मौजूद रहे।
Sajag Prahari News 24x7
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!