समाज की कमियों को दूर कर सुधार करने वाला संगठन है राष्ट्रीय सेवा योजना : प्रो विनोद मोहन मिश्र

समाज की कमियों को दूर कर सुधार करने वाला संगठन है राष्ट्रीय सेवा योजना : प्रो विनोद मोहन मिश्र
कुशीनगर । एनएसएस समर्पण अनुशासन और सेवा करने वाला संगठन है। एनएसएस का स्वयंसेवक होना गर्व और जिम्मेदारी का भाव पैदा करता है। स्वयं सेवक समाज में परिवर्तन के अग्रदूत है। समाज की कमियों को दूर कर अन्दर से सुधार करने वाला संगठन राष्ट्रीय सेवा योजना है। इस हेतु यह समाज और राष्ट्र स्वयंसेवकों का ऋणी है। उक्त बातें बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो विनोद मोहन मिश्र ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उदघाटन के अवसर पर अपने सम्बोधन के दौरान कहा। वे कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्य अतिथि सुमित त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना,स्वयसेवकों के अंदर राष्ट्रीय चरित्र का विकास करती है। हम राष्ट्र को अपनी मां मानते है। यह आपको तय करना है कि राष्ट्र निर्माण हेतु आप किस तरह से योगदान दे सकते हैं। शिवत्व वही है जहां विरूद्ध का समन्वय होता है। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक में शिवत्व का भाव कूट कूट कर भरा होता है।युवा पक्षी है उन्मुक्त आकाश के लिए,युवा ऊर्जा राष्ट्र के लिए,युवा दृष्टि है समाज के लिए। राष्ट्र निर्माण में युवा ऊर्जा सकारात्मक योगदान दे सकती है । मुख्य वक्ता डॉ वीरेंद्र साहू ने बोलते हुए कहाकी जिसके अंदर असीमित ऊर्जा होती है वही युवा है। भविष्य में हमारा राष्ट्र कैसा होगा यह युवा ही तय करते है। हमे समस्याओं से लड़ना है न कि आपस मे लड़ना है। यह दृष्टि हमारे युवाओं को विकसित करनी है। प्रसन्नता से ऊर्जा मिलती है और ऊर्जा कार्य सिद्धि का कारण बनती है। अतः हमें सदैव प्रसन्न रहना चाहिए। अपने अनुभवों से सीखना, निरंतर अभ्यास और प्रश्न करने का साहस आपको सशक्त युवा बनाता है। समर्थ युवा ही राष्ट्र निर्माण का कार्य कर सकता है। बौद्धिक सत्र में कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेविका प्रेरणा शर्मा ने किया।स्वयंसेविका अर्चना कुशवाहा, रूबीना खातून,अनुपमा साह,रिया भारती ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। स्वागत एवं परिचय कार्यक्रम अधिकारी डॉ निगम मौर्य ने किया। आभार ज्ञापन डॉ पारस नाथ ने किया। कार्यक्रम में मार्गदर्शन की भूमिका निभा रहे डॉ जितेंद्र मिश्र ने इस शिविर में कुल 150 स्वयं सेवक भाग ले रहे है।





