
छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर छात्रों ने की तालाबंदी
कुशीनगर । बुद्ध पीजी कालेज कुशीनगर में सोमवार को छात्रों ने दस सूत्रीय समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आंदोलन किया। छात्रों ने तालाबंदी भी किया
प्राचार्य को ज्ञापन देने के बाद महाविद्यालय प्रशासन की ओर से छात्र संघ चुनाव को छोड़कर अन्य मांगों को 15 दिनों के अंदर पूर्ण करने के आश्वासन पर छात्रों ने आंदोलन स्थगित कर दिया। छात्रों का कहना था कि यदि समयान्तर्गत मागें पूरी नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। ज्ञापन में छात्रों ने छात्र संघ चुनाव कराए जाने, नव प्रवेशी छात्रों को परिचय पत्र व पुस्तकें उपलब्ध कराने,वाचनालय प्रारंभ करने, कालेज पत्रिका का प्रकाशन, छात्राओं के लिए कामनरुम व प्रसाधन, पेयजल आदि की सुविधा उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। प्राचार्य प्रो विनोद मोहन मिश्र ने कहा कि विश्वविद्यालय में चुनाव होने पर यहां भी चुनाव कराया जाएगा। चीफ प्राक्टर डा. दुर्गेश मणि त्रिपाठी ने छात्रों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगे 15 दिनों के अंदर पूरी हो जाएंगी। इस दौरान अजीत, राजन, विश्वजीत, सूरज, सितेश्वर, विशाल, आदि उपस्थित रहे।





