IMG-20250419-WA0028
IMG-20250419-WA0028
उत्तरप्रदेशकुशीनगर

बुद्ध पीजी कालेज में नियंता मण्डल का हुआ गठन, चीफ प्राक्टर बने डा. दुर्गेश मणि त्रिपाठी

बुद्ध पीजी कालेज में नियंता मण्डल का हुआ गठन, चीफ प्राक्टर बने डा. दुर्गेश मणि त्रिपाठी
कुशीनगर । बुद्ध पीजी कालेज कुशीनगर के भूगोल विभाग के सहायक प्रोफेसर डा. दुर्गेश मणि त्रिपाठी को प्राचार्य प्रो विनोद मोहन मिश्र ने महाविद्यालय का नया चीफ प्राक्टर नियुक्त करने के साथ ही नियंता मंडल की भी घोषणा कर दिया है। नवनियुक्त चीफ प्राक्टर डा. त्रिपाठी ने कहाकि महाविद्यालय में अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उच्च स्तरीय अनुशासन का वातावरण स्थापित करेंगे। किसी भी कीमत पर अनुशासनहीनता बर्दास्त नहीं किया जाएगा। छात्रों की समस्याओं का समाधान, शिक्षक- छात्र के मध्य संवाद बढ़ाने, महाविद्यालय की सुरक्षा, छात्रों को मार्गदर्शन देने आदि कार्य किए जाएंगे। नवनियुक्त नियंता मंडल में डॉ दुर्गेश मणि त्रिपाठी मुख्य नियन्ता, डॉ त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी नियन्ता, डॉ रीना मालवीय, डॉ राजेश कुमार जायसवाल, डॉ सुबोध गौतम, डॉ रामनवल, डॉ पंकज द्विवेदी, डॉ ज्ञानेश कुमार सिंह, डॉ चन्द्र प्रकाश सिंह, डॉ राकेश सोनकर, डॉ धनन्जय ओझा, डॉ अंशु यादव, डॉ लक्ष्मी, डॉ पूजा, डॉ रितेश कुमार सिंह, डॉ राकेश चतुर्वेदी शामिल है। शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, मंत्री डा. पारस नाथ आदि ने डा. त्रिपाठी की नियुक्ति पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए सहयोग का आश्वासन दिया है।
Sajag Prahari News 24x7
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!