
हिंदुओं पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेगी सनातन सेना-अर्जुन किशोर
कुशीनगर । सनातन सेना कुशीनगर की जिला स्तरीय बैठक रविवार को स्थानीय होटल में हुई। इसमें नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। बैठक में लव जिहाद, धर्म परिवर्तन जैसे मामलों पर चर्चा करते हुए इस पर प्रभावी रोक लगाने की रणनीति बनाई गई। संबोधित करते हुए सनातन सेना के जिलाध्यक्ष अर्जुन किशोर शाही ने कहाकि विशेष समुदाय द्वारा हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को सेना बर्दाश्त नहीं करेगी। वह इसका जवाब अच्छे से देना जानती है। सेना ईंट का जवाब अब पत्थर से नहीं बल्कि मां दुर्गा के त्रिशूल व भगवान परशुराम के भाला (फरसा) से देगी। आजकल लव जिहाद, अवैध मस्जिदों/मदरसों से फर्जी नोट छापने का धंधा प्रकाश में आ रहा है व हथियार बरामद हो रहे हैं। लव जिहाद आतंकवाद का ही दूसरा चेहरा है। इस्लामिक स्टेट बनाने की साजिश चल रही है। यह राष्ट्र के लिए चिंता का विषय है।सेना कार्यकर्ता हिंदू के घर-घर जाकर धर्म के प्रति खड़े होने का आह्वान करेंगे। सेना संरक्षक डा. अभय राय, धर्म प्रहरी रक्षक जगदीप राय, देवेश रोशन पांडेय आदि ने भी संबोधित किया। आभार मृत्युंजय ठकुराई ने ज्ञापित किया। डा. अभय राय ने संचालन किया। इस दौरान
ग्राम, ब्लाक, तहसील,जिला स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिन्दू,बौद्ध एक हैं : डा. अभय
कुशीनगर । सनातन सेना की बैठक में सनातन धर्म की दो शाखाओं बौद्ध तथा हिंदू की एकता के सूत्रों को अनुसंधानपूर्वक प्रस्तुत करती डा.” अभय कुमार राय ‘समाजशास्त्री’ की पुस्तक भगवान बुद्ध के अंतिम उपदेश तथा कुशीनगर का इतिहास के अंतर्गत प्रस्तुत किये गये हिंदू- बौद्ध एकता के कथ्य को प्रमाणित करते प्रमाणों की कार्यशाला भी आयोजित हुयी जिसमें बौद्ध ग्रंथों तथा हिंदू ग्रंथों में उपलब्ध प्रमाणों के आधार पर सिद्ध किया गया है कि बौद्ध और हिंदू एक ही हैं अलग नहीं।





