IMG-20250419-WA0028
IMG-20250419-WA0028
उत्तरप्रदेशकुशीनगर

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर चलाया गया सफाई अभियान

-महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के थे पुजारी : विनोद गुप्ता

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर चलाया गया सफाई अभियान

-महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के थे पुजारी : विनोद गुप्ता

कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अहिरौली राय के परिसर में मंगलवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन को टेकुआटार मण्डल के भाजपा कार्यकताओं द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को हाटा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव व मंडल अध्यक्ष बिनोद कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में महात्मा गांधी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पूरे परिसर का सफाई कर मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुधीर राव ने कहा कि दोनों महापुरुषों के जीवनी से हम सबको कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। महात्मा गांधी सत्य एवं अहिंसा के पुजारी थे । स्वदेशी अपनाने के लिए सदैव प्रेरित करते थे मण्डल अध्यक्ष बिनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि महात्मा और परमात्मा को कभी नहीं भूलना चाहिए । महात्मा गांधी उपदेश देकर गलत रास्तों से बचाकर हमारे जवानी को संवार देते हैं और परमात्मा भक्तिभाव जगाकर हमारे बुढ़ापे को संवार देते हैं। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई की। इस दौरान व्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव से स्वास्थ्य केंद्र पर जरूरी सुविधाओं के अभाव के बात रखी तो उन्होंने कहा कि जो यहां चाहिए उसको हम पूरा करेंगे इस अवसर पर मण्डल महामंत्री अजय शर्मा क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सरवर आलम चनद्रबली गोंड दिनेश जयसवाल संजय राव गुलाब गुप्ता सुनील कौशिक सुभाष कुमार आदि मौजूद रहेl

Sajag Prahari News 24x7
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!