
गांधी व शास्त्री के जयन्ती पर बच्चों को भेंट हुई शिक्षण सामग्री
कुशीनगर । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा बुधवार को हाटा विकास खण्ड स्थित प्राथमिक विद्यालय अहिरौली राय में कार्यक्रम का आयोजन कर बच्चों को दोनों महापुरुषों के जीवनी से अवगत करा पढ़ने व आगे बढ़ने हेतु शिक्षण सामग्री भेंट किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्र ध्वज को फहराकर किया गया। तत्पश्चात राष्ट्रगान एवं महापुरुषों की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन भेंट हुआ। इस दौरान डॉ0 रमेश विश्वकर्मा व स्वर्ण व्यवसायी शिव वर्मा ने भी बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया।इस अवसर पर प्रो0 गौरव तिवारी, नरेंद्र नाथ त्रिपाठी, देवानंद धर दुबे, धर्मेंद्र गौड़, राकेश शर्मा, देवानंद गौड़, सत्येंद्र मिश्र, प्रधानाध्यापक मु0 नसरुद्दीन, कुलसूम बेगम, सीता वर्मा, रीमा सिंह, प्रीति त्रिपाठी, रियाजुद्दीन अंसारी, संगीता शर्मा, हसन तारा, रमावती देवी, सुभावती देवी, मीरा देवी, नयी दिशा उपाध्यक्ष इंद्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।





