IMG-20250419-WA0028
IMG-20250419-WA0028
उत्तरप्रदेशकुशीनगरसाहित्य सृजन

महाविद्यालय की शिक्षिका की पुस्तक आत्मनिर्भर भारत@विकसित का राज्यपाल ने किया विमोचन

महाविद्यालय की शिक्षिका की पुस्तक आत्मनिर्भर भारत@विकसित का राज्यपाल ने किया विमोचन

कुशीनगर । बुद्ध पी जी कालेज कुशीनगर की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ श्वेता भट्ट की पुस्तक आत्मनिर्भर भारत@विकसित भारत का विमोचन दीन दयाल गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के संवाद भवन में हिमांचल प्रदेश के राज्यपाल पं शिवप्रताप शुक्ला ने किया। राज्यपाल ने लेखिका  को इस महत्वपूर्ण विषय पर समाज को जागरूक करने और चिंतन का अवसर प्रदान करने पर बधाई देते हुए आशा व्यक्त किया कि  उनका प्रयास निश्चित तौर पर समाज को दिशा देने में मार्गदर्शक सिद्ध होगा। विमोचन के दौरान प्रो विश्वनाथ तिवारी, प्रो सुनील बाबू राव कुलकर्णी, प्रो दीदउगोवि गोरखपुर की कुलपति प्रो पूनम टंडन मौजूद रही। प्रो भट्ट की उपलब्धि सचिव वीरेन्द्र सिंह आहलूवालिया, प्राचार्य प्रो विनोद मोहन मिश्र, मुख्य नियंता डॉ दुर्गेश मणि त्रिपाठी,  महाविद्यालय इकाई शिक्षक संघ डॉ त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, मंत्री पारस नाथ, प्रो इन्द्रासन प्रसाद, प्रो महबूब आलम, डॉ रितेश सिंह, डॉ राकेश चतुर्वेदी, डॉ संदीप पाण्डेय, डॉ मनीष जायसवाल आदि मौजूद रहे।

Sajag Prahari News 24x7
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!