
स्मार्टफोन के लिए आधार कार्ड का प्रमाणीकरण आवश्यक
कुशीनगर । पडरौना तहसील के बाबू बृजबिहारी सिंह महाविद्यालय सहजवलिया में सत्र 2023 -24 में छठवें सेमेस्टर पास कर चुके छात्र छात्राएं अपने आधार कार्ड का प्रमाणीकरण अवश्य करा लें। जिससे उनको स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना अंर्तगत स्मार्टफोन का लाभ मिल सके। उक्त जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बिन्देश्वर मिश्र ने प्रेस विज्ञप्ति के द्वारा दी। बताया कि आधार कार्ड प्रमाणीकरण के अभाव में छात्र – छात्राएं स्मार्टफोन से वंचित हो सकते है।





