IMG-20250419-WA0028
IMG-20250419-WA0028
उत्तरप्रदेशकुशीनगर

गोवर्धन पूजा सहित श्रीकृष्ण विवाह की कथा सुन हर्षित हुए श्रद्धालु

- सप्त दिवसीय संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा का छठवां दिन

गोवर्धन पूजा सहित श्रीकृष्ण विवाह की कथा सुन हर्षित हुए श्रद्धालु
– सप्त दिवसीय संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा का छठवां दिन

कुशीनगर । दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत दुमही के राजस्व गांव बंगरा रामबक्स राय में शारदीय नवरात्र के अवसर पर आयोजित सप्त दिवसीय संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन मंगलवार की सायं श्रीधाम वृंदावन व बागेश्वर धाम के सेवक आचार्य पं. रोहित रिछारिया ने गोवर्धन महिमा का वर्णन किया।
कथावाचक ने कहा कि जहां भक्त की सच्ची श्रद्धा होती है वहीं पर भगवान भक्त का काम बना देते हैं। गोवर्धन पूजा की कथा सुनाते हुए कहा कि ब्रज में गोवर्धन यमुना जी वह बृजराज भगवान के अवतार के ही हैं, इसलिए जो भी गोवर्धन भगवान की परिक्रमा व पूजा जिस भावना से करता है, गोवर्धन भगवान जरूर पूरी करते हैं। मथुरा जाकर भगवान ने कंस का उद्धार किया फिर संदीपनी ऋषि के यहां जाकर अध्ययन किया। फिर भगवान द्वारकापुरी का निर्माण करके लक्ष्मी स्वरूप रुक्मणी के संग विवाह संपन्न हुआ। गायक राहुल परिहार, तबला वादक इंदल शर्मा व  बैंजो पर अजयदास ने संगत की। आचार्य पं. अजीत शास्त्री के नेतृत्व में पुरोहितगण पं. अनिल कौशिक व शिवसेवक दास ने मूल परायण पाठ किया। इस दौरान आयोजक शत्रुघ्न उर्फ डिंपल शुक्ल, पं. रामअवध शुक्ल, रामकिशोर शुक्ल, सत्येंद्र उर्फ गुड्डू शुक्ल, कृष्णा शुक्ल, वीरेंद्र शुक्ल, नन्हे शुक्ल, नगीना कुशवाहा, अनवर अंसारी, सुनील कुमार, रोहित कुमार, शोभित, त्रिपुरारी, छेदी प्रसाद , पारसनाथ शुक्ल, दूधनाथ शुक्ल, श्रीराम शुक्ल आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

Sajag Prahari News 24x7
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!