गुरुवार को गौरीश्रीराम स्टेडियम में आयोजित होगी बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता
- दुदही विकास खंड का मामला - तैयारियां पूरी, अतिथियों के समक्ष कौशल का प्रदर्शन करेंगे बाल खिलाड़ी

गुरुवार को गौरीश्रीराम स्टेडियम में आयोजित होगी बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता
– दुदही विकास खंड का मामला
– तैयारियां पूरी, अतिथियों के समक्ष कौशल का प्रदर्शन करेंगे बाल खिलाड़ी
कुशीनगर । दुदही विकास खंड की ब्लाक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार को प्रात : नौ बजे से गौरी श्रीराम स्टेडियम में छात्रों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होगा। इसके पूर्व अतिथि ध्वज फहराएंगे व बाल खिलाड़ी उन्हें सलामी देंगे।
यह बातें बीईओ डा. प्रभात चंद राय ने कही। वह बुधवार को स्टेडियम में प्रतियोगिता की तैयारी का जायजा ले रहे थे। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विधायक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बीईओगण, ब्लाक प्रमुख, नगर पंचायत अध्यक्ष आदि बाल खिलाड़ियों के खेल कौशल को परखेंगे। खंड शिक्षा अधिकारी ने ग्राउंड की तैयारी में ब्लाक व्यायाम शिक्षक अमित कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में जुटे खेल प्रशिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिया। बताया कि क्रीड़ा प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए पर्यवेक्षण, स्वागत, पांडाल, पुरस्कार, क्रय, सांस्कृतिक, भोजन एवं नाश्ता, निर्णायक व ट्रेक एंड फील्ड, रंगोली, उद्घोषक, प्राथमिक चिकित्सा व मीडिया सहित 12 समितियां गठित कर 52 शिक्षकों व अनुदेशकों को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। सर्वप्रथम सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ किया जाएगा। इस दौरान प्राशिसं के अध्यक्ष अरुणेंद्र कुमार राय, विद्या सिंह, मंत्री रामनिवास जायसवाल, राजकुमार राय, योगेंद्र शर्मा, जवाहर प्रसाद, बालकृष्ण, ओमप्रकाश सिंह, शिवशंकर तिवारी, दुर्गेश सिंह, अमरनाथ मौर्य, विपिन बिहारी चौबे, आलोक पांडेय, अमित कन्नौजिया, पुण्य प्रकाश गिरी, धर्मेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।





