उत्तरप्रदेशदेश
शरद पूर्णिमा के अवसर पर श्रीलंका बुद्ध बिहार में खीर वितरित
बुद्ध के उपदेश लोक कल्याणकारी: डॉ नन्द रतन

शरद पूर्णिमा के अवसर पर श्रीलंका बुद्ध बिहार में खीर वितरित
बुद्ध के उपदेश लोक कल्याणकारी: डॉ नन्द रतन
कुशीनगर । शरद पूर्णिमा के अवसर पर श्रीलंका बुद्ध बिहार परिसर में स्थित अशोका धम्म हाल में बौद्ध भिक्षुओं ने विशेष पूजन अर्चन किया और भगवान बुद्ध को प्रिय खीर का प्रसाद हजारों श्रद्धालुओं में वितरित किया। गुरुवार को बुद्ध बिहार के प्रमुख भन्ते डॉ नन्द रतन महाथेरो के निर्देशन में बुद्ध वन्दना और विशेष पाठ का आयोजन किया गया। भन्ते ने कहा कि तथागत बुद्ध ने विश्व को करुणा, दया, शांति व अहिंसा का पाठ पढ़ाया। बुद्ध के उपदेश लोक कल्याणकारी हैं। वर्षावास में भिक्षु बुद्ध के पंचशील और अष्टांगिक मार्ग का पालन करते हैं और धम्म का प्रचार करते हैं। इस अवसर पर भन्ते आलोक, भन्ते संघ दीप जौनपुर, भन्ते पंडित, भन्ते अश्व घोष, डॉ अरविंद गुप्ता, गोंविन्द कुशवाहा गोरखपुर, डॉ आरए कुशवाहा देवरिया, पुरुषोत्तम कुशवाहा, जय नरायण कुशवाहा, योगेन्द्र मौर्या, अर्पण बरुआ, स्वीटी दिल्ली, अनुपम बरुआ कोलकाता, शंम्भू राम कृपाल, पवन आदि ने प्रसाद वितरण में सहयोग किया।





