उत्तरप्रदेशकुशीनगर
कुशीनगर भिक्षु संघ द्वारा एबी ज्ञानेश्वर के जन्मदिन पर आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम
कुशीनगर भिक्षु संघ अध्यक्ष भदन्त ज्ञानेश्वर का जन्मदिन पर जुटेंगे के देशों के बौद्ध भिक्षु

कुशीनगर भिक्षु संघ द्वारा एबी ज्ञानेश्वर के जन्मदिन पर आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम
कुशीनगर भिक्षु संघ अध्यक्ष भदन्त ज्ञानेश्वर का जन्मदिन पर जुटेंगे के देशों के बौद्ध भिक्षु
कुशीनगर । कुशीनगर भिक्षु संघ के अध्यक्ष बौद्ध धर्म गुरु भदन्त ज्ञानेश्वर के 89 वें जन्मदिवस के अवसर पर बुद्ध महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर के विभिन्न बुद्ध विहारों द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है l बौद्ध भिक्षुओं द्वारा दस नवंबर को सुबह उनके जन्मदिन पर भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण मंदिर में विशेष पूजा, कठिन चीवरदान व बोधि वृक्ष को पानी देने का कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके साथ ही म्यांमार के सर्वोच्च धार्मिक सम्मान से सम्मानित भदन्त ज्ञानेश्वर द्वारा सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले पाँच- पांच छात्र छात्राओं को सम्मानित किए जाएंगे l भदन्त ज्ञानेश्वर का जन्मदिन म्यांमार बुद्ध बिहार में केक काटकर मनाया जाएगा l इस अवसर पर बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर में नवनिर्मित पाली भवन का उदघाटन किया जाएगा। लिंहसन टेंपल, म्यांमार टेंपल, तिब्बती टेंपल, जापान श्रीलंका टेंपल, कोरियन टेंपल, थाई मंदिर, व्हाट थाई कुशावडी, माल्लारामा बुद्ध बिहार, श्रीलंका बुद्ध बिहार, भिक्षु चंद्रमणि एम. सेंटर, कंबोडियन टेंपल, सी चेन मोनस्ट्री, भीम ज्योति बुद्ध विहार,महामाया भिक्खुनी सेंटर द्वारा ऊक्त सभी आयोजित कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभा रहे है। इस दौरान देश व विदेश के बौद्ध भिक्षु भदंत ज्ञानेश्वर को जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं देंगे l


Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001




