IMG-20250419-WA0028
IMG-20250419-WA0028
उत्तरप्रदेशकुशीनगर

हिरण्यवती नदी के करुणासागर घाट पर तैयारियां पूर्ण, व्रती गुरुवार को देंगे अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 

हिरण्यवती नदी के करुणासागर घाट पर तैयारियां पूर्ण, व्रती गुरुवार को देंगे अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 
(आलोक कुमार तिवारी)
कुशीनगर । नगरपालिका परिषद कुशीनगर के हिरण्यवती नदी के स्थित करुणासागर घाट पर छठ पूजा के तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने लगभग सात गांव से हजारों की संख्या में व्रती महिलाएं आती है। इसको लेकर यहाँ घाट की साफ सफाई कराते हुए आकर्षक ढंग से सजा दिया गया है। वार्ड सभासद केशव सिंह ने अपनी देख रेख में छठ घाट को भव्यता प्रदान करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। गुरुवार को यहां विशुनपुरा, झुँगवा, सुखारी छपरा, विशम्भरपुर, भरटोली, यादव टोला, स्थानीय कालोनियों की हजारों व्रती महिलाएं आयेंगी। बताते चले कि चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय की धार्मिक परंपरा के साथ हो गई। छठ पूजन में प्रयोग किए जाने वाले सामानों के साथ विभिन्न तरह के फलों की खरीदारी करने में श्रद्धालु जुटे रहे। घाटों की साफ-सफाई और वेदियों की रंगाई-पुताई का कार्य पूरा हो चुका है। बुधवार को खरना था, जिसमें व्रती महिलाएं गुड़ या गन्ने के रस से बने चावल की खीर का सेवन की। छठ पर्व को लेकर बाजारों में काफी रौनक देखने को मिल रही है। हर तरफ करीने से सजी दुकानों पर पूजा में प्रयोग की जाने वाली सामग्रियों की बिक्री जोरों पर है। दुकानों पर सेब, अनार, संतरा, केला, पपीता, किन्नू, अनानास के अलावा कच्चा नारियल, कीवी, ड्रैगन फ्रूट, खरबूज, तरबूज, सीता फल, अंगूर, अमरूद आदि विभिन्न तरह के फलों को बिक्री के लिए सजाया गया है। श्रद्धालु तैयारियों को पूरा करने में मनोयोग से जुटे हुए हैं। व्रती महिलाएं सात नवंबर को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी। बुद्धनगरी वार्ड स्थित करुणासागर घाट में छठ पर्व काफी धूमधाम के साथ मनाया जाता है और इस दौरान महापर्व की भव्यता देखने लायक रहती है। हिरण्यवती नदी के इस तट पर छठ घाट को दुल्हन की तरह सजाया गया है। घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसके लिए नगर पालिका प्रशासन की ओर पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं। किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए घाट पर काफी दूरी तक बैरिकेडिंग की जा रही है। वार्ड के सभासद केशव सिंह ने बताया कि छठ पर्व को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां आने पर किसी व्रती को कोई परेशानी न हो इसके लिए लाइटिंग, बैरिकेडिंग के साथ ही साथ टेंट भी लगाया गया है। 
Sajag Prahari News 24x7
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!