IMG-20250419-WA0028
IMG-20250419-WA0028
उत्तरप्रदेशकुशीनगरदेश

बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नवनिर्मित भिक्षु चन्द्रमणि पॉली भवन का म्यांमार के राजदूत ने किया उदघाटन

बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नवनिर्मित भिक्षु चन्द्रमणि पॉली भवन का म्यांमार के राजदूत ने किया उदघाटन
कुशीनगर । बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर में बन रहे पॉली भवन का उदघाटन शनिवार को म्यांमार के दिल्ली स्थित राजदूत उ जो ऊ ने किया। अपने सम्बोधन में कहा कि भदन्त ज्ञानेश्वर के गुरु भिक्षु चंद्रमणि के समय से म्यांमार के लोगों ने कुशीनगर के विकास में योगदान किया है। उसी क्रम में आज पाली भवन का बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर में उदघाटन हो रहा है। इससे विश्व में बुद्ध की शिक्षा का प्रचार प्रसार होगा जो विश्व शांति में मददगार साबित होगी।  अध्यक्षता कुशीनगर भिक्षु संघ के अध्यक्ष भदन्त ज्ञानेश्वर ने किया।  स्वागत करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर विनोद मोहन मिश्रा ने कहा कि कुशीनगर में पाली भवन के निर्माण से न सिर्फ बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय की गौरव बढ़ेगी बल्कि क्षेत्र में बौद्ध साहित्य में शोध के प्रति पर्यटकों में रूचि बढ़ेगी। इससे कुशीनगर के पर्यटन विकास को भी बल मिलेगा। महाविद्यालय के विकास को लेकर बौद्ध धर्म गुरु भदन्त ज्ञानेश्वर द्वारा हमेशा सुझाव व सहयोग मिलता है। संचालन टी के रॉय ने किया। आभार ज्ञापन महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव वीरेन्द्र सिंह अहलूवालिया ने किया। इससे पहले सपत्नी महाविद्यालय पहुँचने पर म्यांमार के राजदूत का प्राचार्य व सचिव के उपस्थित में जोरदार स्वागत हुआ। इसके पश्चात भिक्षु ज्ञानेश्वर ने बुद्ध वन्दना किया। राजदूत ने फीता काट व शिलापट्ट का अनावरण कर पाली भवन का उदघाटन किया। कोरिया, म्यांमार अन्य देशों से आये बौद्ध धर्मावलंबी भी इस  पल की साक्षी बने। इस अवसर पर भिक्षु चंद्रिमा, नपाप अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, प्राचार्य प्रो ममता मणि त्रिपाठी, पंजाब की परमजीत कौर, नरेन्द्र प्रताप सिंह, शिवनाथ सिंह, वाहिद अली, अजय सिंह, प्रो अमृतांशु शुक्ल, प्रो सीमा त्रिपाठी, डॉ त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, प्रो गौरव तिवारी, डॉ निगम मौर्य, डॉ दुर्गेश मणि त्रिपाठी, प्रो ज्ञान प्रकाश मंगलम, प्रो सीमा त्रिपाठी, डॉ श्वेता भट्ट, डॉ राकेश चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
Sajag Prahari News 24x7
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!