उत्तरप्रदेशकुशीनगरदेश
समारोहपूर्वक मनाया गया भदन्त ज्ञानेश्वर का जन्मदिन, आयोजित हुए विविध कार्यक्रम
👉म्यांमार के राजदूत की उपस्थिति में केक काटकर मनाया जन्मदिन 👉राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की बुद्धिष्ट सदस्य म्यांमार बुद्ध बिहार जाकर दी बधाई 👉बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर के सचिव व प्राचार्य ने मिलकर दी बधाई व शुभकामनाएं

समारोहपूर्वक मनाया गया भदन्त ज्ञानेश्वर का जन्मदिन, आयोजित हुए विविध कार्यक्रम
👉म्यांमार के राजदूत की उपस्थिति में केक काटकर मनाया जन्मदिन
👉राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की बुद्धिष्ट सदस्य म्यांमार बुद्ध बिहार जाकर दी बधाई
👉बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर के सचिव व प्राचार्य ने मिलकर दी बधाई व शुभकामनाएं
(आलोक कुमार तिवारी)

कुशीनगर । संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर के गुरु भाई व कुशीनगर भिक्षु संघ अध्यक्ष अग्ग महापण्डित भदन्त ज्ञानेश्वर के 89 वें जन्मदिन पर रविवार को कुशीनगर स्थित म्यांमार बुद्ध बिहार में विविध कार्यक्रमों के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया। हजारों की संख्या में जुटे स्थानीय व बौद्धिष्ट लोगो ने भदन्त ज्ञानेश्वर के लम्बी व निरोगी जीवन की मंगलकामना किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ बुद्ध की अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केन्द्र कुशीनगर स्थित महापरिनिर्वाण मंदिर में स्थित तथागत की लेटी प्राचीन प्रतिमा का विशेष पूजा व कठिन चीवर दान के साथ हुआ। इसके बाद प्रभात फेरी निकाली गयी जो बुद्ध मार्ग होते हुए एनएच तिराहे तक पहुंची और वहाँ से पुनः म्यांमार बुद्ध बिहार में वापस आकर सभा में बदल गई l

म्यांमार बुद्ध स्थित ऐतिहासिक शाल वृक्ष पर जलदान कर बौद्ध गुरु ज्ञानेश्वर के सुखमय जीवन की शुभकामना की l तत्पश्चात देश – विदेश से आए बौद्ध भिक्षुओं एवं स्थानीय लोगों की उपस्थिति में वर्मी म्यांमार बुद्ध बिहार परिसर में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि म्यांमार के दिल्ली स्थित राजदूत उ जो ऊ की उपस्थिति में भदन्त ज्ञानेश्वर ने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। राजदूत ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह मेरी धर्मिक यात्रा है। म्यांमार के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित भदन्त ज्ञानेश्वर स्वस्थ व मंगल जीवन की कामना करता हूँl ये कुशीनगर के विकास तथा बौद्ध धर्म के उत्थान के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहते है। सभी आगंतुक अतिथियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनायें दीl कार्यक्रम का संचालन टीके राय ने किया।

इस अवसर पर भिक्षु डॉ. नन्द रतन, भंते नंदिका, भंते शील प्रकाश,भिक्षुणी धम्मनैना, भंते महेंद्र, भिक्षु चंदिमा, भंते अशोक, कुन्चुक लामा, भन्ते उपाली, भन्ते सागर, भिक्षुणी धम्मसेना, प्राचार्य प्रो विनोद मोहन मिश्र, सचिव बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर वीरेंद्र सिंह अहलुवालिया, वीरेन्द्र नाथ तिवारी, सभासद केशव सिंह, रामआधार यादव, दिनेश यादव, राम नगीना, डॉ राजकुमार त्यागी, ओमप्रकाश कुशवाहा, फूल बदन कुशवाहा, डॉ वीरेन्द्र कुमार, अशोक कुमार, बृजेश कुमार, शारदा यादव सहित देश व विदेश से आये बौद्ध भिक्षु, उनके शिष्य, बौद्ध अनुयायी व स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहें l





