IMG-20250419-WA0028
IMG-20250419-WA0028
उत्तरप्रदेशकुशीनगर

चीनी मिल के पेराई सत्र 2024-25 का हुआ भव्य शुभारंभ

चीनी मिल के पेराई सत्र 2024-25 का हुआ भव्य शुभारंभ

कुशीनगर । कुशीनगर हाटा अवध शुगर एण्न्ड एनर्जी लि० (यूनिट न्यू इण्डियां शुगर मिल्स) हाटा के पेराई सत्र 2024-25 का शुभारम्भ रविवार को विधिवत मंत्रोच्चार के साथ सांसद कुशीनगर विजय कुमार दूबे के द्वारा डोंगे में गन्ना डालकर किया गया। इस अवसर पर सम्मानित अतिथियों में क्षेत्रिय विधायक मोहन वर्मा, उपजिलाधिकारी हाटा प्रभाकर सिंह, जिला गन्ना अधिकारी डी०के० सैनी, चीनी मिल के अधिशाषी अध्यक्ष करन सिंह , अधिशाषी उपाध्यक्ष सुशील कुमार एवं हाटा समिति के अध्यक्ष विवेक सिंह उर्फ बन्टी सिंह, कसया समिति के अध्यक्ष सतीश मणि त्रिपाठी, देवरिया समिति के अध्यक्ष अवधेश सिंह, पूर्व अध्यक्ष देवरिया नीरज शाही, पूर्व अध्यक्ष कठकुइयों रिसभ सिंह, पूर्व अध्यक्ष पडरौना ओमप्रकाश गुप्ता, पर्यावरण प्रेमी डॉ रविश सिंह,देसही ब्लाक के पूर्व प्रमुख नन्हे सिंह,तथा विभिन्न समितियों के संचालक सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान चीनी मिल के अधिशासी अध्यक्ष ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान बताया की चीनी मिल किसानों की सभी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है कहीं से कोई भी समस्या किसानों को नहीं होने दी जाएगी गन्ना भुगतान 1 सप्ताह के अंदर ही कर दिया जाएगा। अधिशासी अध्यक्ष ने किसानों से अपील करते हुए कहा सभी किसान भाई साफ सुथरा व ताज़े गन्ने की आपूर्ति करें तथा बढ़िया से बढ़िया प्रजाति की गन्ना बोएं और खेतों में खड़ी गन्ना की फसल को औने पौने दाम पर कोल्हू क्रेशर पर कदापि ना बेंचे। इस दौरान आए हुए अतिथियों का स्वागत चीनी मिल के सहायक उपाध्यक्ष गन्नाअबधेश चन्द्र गुप्ता तथा उपमहाप्रबन्धक गन्ना डी०डी० सिंह द्वारा किया गया। इस शुभ अवसर पर चीनी मिल क्षेत्र के सम्मानित कृषकगण तथा चीनी मिल के कर्मचारी उपस्थित थे।

Sajag Prahari News 24x7
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!