विधायक पी. एन पाठक ने निर्माणाधीन सड़क का किया निरीक्षण 👉सड़क की गुणवत्ता में ध्यान देने का निर्देश दिया विधायक

विधायक पी. एन पाठक ने निर्माणाधीन सड़क का किया निरीक्षण
👉सड़क की गुणवत्ता में ध्यान देने का निर्देश दिया विधायक
कुशीनगर। रविवार को कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक ने हेतिमपुर-गोबरही मार्ग पर निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक ने उक्त मार्ग के डामरीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया। मौके पर से ही अधिकारियों और ठेकेदार को निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ करने को निर्देशित किया। इस दौरान विधायक श्री पाठक ने सड़क की गुणवत्ता की जांच कर सड़क में लगाई जा रही सामग्री की जांच की और बारिकी से जानकारी ली। साथ ही विधायक पी.एन पाठक ने संबंधित अधिकारियों व ठेकेदार को निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। विदित हो कि यह मार्ग काफी लंबे समय से खराब हालत में था। और क्षेत्र के ग्रामीण अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मांग कर रहे थे यह सड़क बरसात के समय स्थानीय ग्रामीणों को मार्ग से आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस सड़क के निर्माण होने से दर्जनों गांवों समेत राहगीरों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। इस दौरान सूर्यनाथ यादव, राज पाठक, संजीव सिंह सिब्लू, संजीव दुबे, प्रमोद, फूलबदन समेत लोग मौजूद रहे।





