केवल पत्रकार नहीं, बल्कि एक युगद्रष्टा हैं नेता जी ओमप्रकाश सिंह 👉 सेवरही में आयोजित हुआ पत्रकार सम्मान एवं सहभोज कार्यक्रम 👉 50 वर्षों से एकनिष्ठ व कर्तव्यनिष्ठ पत्रकार हैं ओमप्रकाश सिंह : राजा महेश्वर प्रताप शाही
(आलोक कुमार तिवारी)

केवल पत्रकार नहीं, बल्कि एक युगद्रष्टा हैं नेता जी ओमप्रकाश सिंह
👉 सेवरही में आयोजित हुआ पत्रकार सम्मान एवं सहभोज कार्यक्रम
👉 50 वर्षों से एकनिष्ठ व कर्तव्यनिष्ठ पत्रकार हैं ओमप्रकाश सिंह : राजा महेश्वर प्रताप शाही
कुशीनगर । गोरखपुर यूनिट की स्थापना काल से लेकर 50 वर्ष पूरा होने पर दैनिक जागरण ने स्वर्ण जयंती वर्ष समारोह आयोजित किया। इस समारोह में दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार तमकुहीराज ओमप्रकाश सिंह को सम्मानित किया गया। तमकुही स्टेट परिवार ने इनके प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए रविवार को तमकुहीरोड के शहनाई मैरैज हाल में पत्रकार सम्मान एवं सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया। पत्रकारिता में श्री सिंह के योगदान को वक्ताओं ने मिल का पत्थर बताया। समारोह को संबोधित करते हुए राजा महेश्वर प्रताप शाही ने कहा कि ओमप्रकाश सिंह समाचार पत्र के प्रति एकनिष्ठ व कर्तव्यनिष्ठ रहे। समाज के प्रति उनका समर्पण भी उल्लेखनीय है। उनकी प्रेरणा से आज अनेक पत्रकार लेखनी के माध्यम से समाज सेवा कर रहे हैं। श्री सिंह के सम्मान समारोह का हिस्सा बनना अपने आप में एक सुखद अनुभूति है। चेयरमैन प्रतिनिधि त्रिभुवन प्रसाद जा़यसवाल ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में ओमप्रकाश सिंह ने अपनी संवेदनशीलता से आदर्श स्थापित किए हैं। सत्य और निष्पक्षता की जिस भावना से उन्होंने कार्य किया, वह आज के दौर में भी प्रेरक है। व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष विजय कुमार देवड़ा ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकारों के अनुभवों से हम सभी को मार्गदर्शन मिलता है। प्रवक्ता सुनील कुमार मिश्र ने कहा कि ओमप्रकाश सिंह जैसे पत्रकारों ने समाज में सकारात्मक सोच और जनचेतना के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वरिष्ठ भाजपा नेता बाबू कौशल सिंह ने कहा कि आज जब पत्रकारिता अनेक चुनौतियों का सामना कर रही है, तब श्री सिंह का आदर्श अनुकरणीय है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद उर्फ ओसियर सिंह ने कहा कि ओमप्रकाश सिंह केवल पत्रकार नहीं, बल्कि एक युगद्रष्टा हैं। उनकी लेखनी ने समाज में विचारों का नवोत्थान किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्तित्व को सम्मानित करना स्वयं पत्रकारिता का सम्मान करना है। सामाजिक कार्यकर्ता मायाशंकर निर्गुणायत ने कहा कि ओमप्रकाश सिंह जैसे साधक पत्रकारों की साधना के कारण ही आज पत्रकारिता समाज के भरोसे का माध्यम बनी है। हियुवा के मंडल अध्यक्ष रमेश ब्याहुत ने कहा कि नई पीढ़ी को श्री सिंह के जीवन से निष्ठा, धैर्य और सेवा भावना की सीख लेनी चाहिए। समारोह में आए अतिथियों का स्वागत दैनिक जागरण के तहसील प्रभारी धनेश्वर पांडेय एवं ग्रापए के मंडल मंत्री गोरखपुर अजय कुमार सिंह ने पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र प्रदान कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन पीके महाविद्यालय के प्राचार्य डा. विवेक पांडेय ने किया। इस अवसर पर ग्रापए तहसील अध्यक्ष राजकुमार चौबे, उपाध्यक्ष धनन्जय मिश्र, दीपक मिश्र, पूर्व अध्यक्ष पारसनाथ पांडेय, मनीषलाल श्रीवास्तव, अंजनी सिंह, मृत्युंजय सिंह, कमलेश्वर पटेल, कृष्णमुरारी पांडेय, अजय शर्मा, अनिल चौरसिया, ओपी राय, जगदम्बा राय, शैलेष बंटी, अशोक तिवारी, राजेश यादव, संजीव राय, संदीप तिवारी, शशिभूषण उपाध्याय, प्रेमशंकर सिंह सूर्यवंशी, मुकुल मिश्र आदि उपस्थित रहे।





