देश की प्रगति व समृद्धि में बाधक है बार बार का चुनाव : संगीता यादव 👉देश को प्रगतिशील बनाने में एक राष्ट्र एक चुनाव सहायक होगा साबित: रजनीकांत मणि त्रिपाठी 👉राष्ट्र के विकास के लिए देश की बजट का सदुपयोग होगा : विजय दूबे 👉देश को विकसित बनाने के लिए एक राष्ट्र एक चुनाव की आधार रखनी है आवश्यक : पीएन पाठक 👉 राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ल, एडवोकेट कृष्ण कुमार तिवारी, डॉ योगेश्वर मद्देशिया, देवेन्द्र मणि, उमेश उपाध्याय ने भी रखें अपने विचार
(आलोक कुमार तिवारी)


कुशीनगर । एक राष्ट्र, एक चुनाव विषय पर कसया स्थित गोल्डेन रिजार्ड में आयोजित संगोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए राज्यसभा सांसद व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा संगीता यादव ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव के लिए संविधान में संशोधन की आवश्यकता नहीं है। इनमें पहले से ही यह प्रावधान उपलब्ध है। यह कुछ नया नहीं हो रहा पहले हुआ है और अब पुनः शुरू हो रहा है। इसके लिए सभी से सहमति लिया जा रहा है। एक राष्ट्र एक चुनाव के द्वारा नए लोगों को राजनीति अवसर मिलेगा। कुछ राज्यों की तरह चुनाव में केवल लगभग 50 परिवारों ही उम्मीदवारी नहीं कर सकेगा। प्रतिनिधियों को वोटर्स के बीच रहना होगा। बार बार के चुनाव से देश के अर्थव्यवस्था पर असर पड़ रहा है। चुनाव पर खर्च बढ़ रहा है। एक राष्ट्र एक चुनाव पर लगातार तेजी से सहमति बन रहा है। हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम एक राष्ट्र एक चुनाव के सन्दर्भ में जन जन से सम्पर्क कर विचार विमर्श करें और इसमें जो कमियां रह जाय उनमें सुधार भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम के जिला संयोजक पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने संगोष्ठी की प्रस्ताविकी रखते हुए कहा कि देश को प्रगतिशील बनाने में एक राष्ट्र एक चुनाव सहायक होगा। कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए देश की बजट का सदुपयोग हो सके। इसके लिए एक राष्ट्र एक चुनाव बेहद आवश्यक है। इस पर आम सहमति बनाने के लिए चर्चा करते रहने की जरूरत है। सांसद दूबे ने कुशीनगर को बौद्ध सर्किट का महत्वपूर्ण स्थल बताते हुए यहां हो रहे विकास कार्यों का भी ज़िक्र किया और जल्द ही कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान की उम्मीद जताया। कुशीनगर विधायक पीएन पाठक ने इस कार्यक्रम में आये प्रबुद्ध वर्ग के लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि देश को आज विकसित बनाने के लिए एक राष्ट्र एक चुनाव की आधार रखनी आवश्यक है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ल, एडवोकेट कृष्ण कुमार तिवारी, डॉ योगेश्वर मद्देशिया, देवेन्द्र मणि, उमेश उपाध्याय ने भी अपने विचार रखते हुए एक राष्ट्र एक चुनाव को देश की प्रगति व समृद्धि के लिए आवश्यक बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ चिकित्सक डॉ ज्ञान प्रकाश राय ने किया। इससे पहले नगरपालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता अवधेश प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान विधायक हाटा मोहन वर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हाटा सुधीर राव,ब्लाक प्रमुख सुकरौली रंजना पासवान, व्यापार मण्डल अध्यक्ष उमेश गुप्ता, नगर मण्डल अध्यक्ष अध्या पाण्डेय, जिलाध्यक्ष शिक्षक संघ गन्धर्व मणि त्रिपाठी, नगर पंचायत अध्यक्ष सुकरौली राजनेती कश्यप, नगर पंचायत अध्यक्ष मथौली नवरंग सिंह, निखिल उपाध्याय, गोल्डन शुक्ला, सुमित त्रिपाठी, चमन यादव, संजय सिंह मुन्ना, डॉ रबीश सिंह, आशुतोष पाण्डेय, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा चंद्रप्रभा पाण्डेय, अविनाश त्रिपाठी, शैलेन्द्र दत्त शुक्ल, वरुण राय, प्रो अमृतांशु शुक्ल, डॉ निगम मौर्य, प्रो गौरव तिवारी, सचिन पाठक, पुण्यप्रकाश तिवारी, अशोक पाण्डेय, दीपक चौबे, हरिन्द्र चौरसिया, संजय यादव, अमरप्रकाश पाण्डेय, महेश कर्णधार, नागेंद्र तिवारी, शैलेश त्रिपाठी, शैलेश कुमार, अमिताभ त्रिपाठी, राकेश मणि त्रिपाठी, राजेश तिवारी, कृष्णमोहन, इकबाल, वैभव पाण्डेय, यशिंद्र त्रिपाठी मौजूद रहे।






