उत्तरप्रदेशकुशीनगर
हर हर महादेव के जयकारे से गूंज रहा रामनगर का शिवालय 👉भारत – थाई संबंधों की प्रगाढ़ता का प्रतीक है रामनगर का शिव मंदिर
(आलोक कुमार तिवारी)

हर हर महादेव के जयकारे से गूंज रहा रामनगर का शिवालय
👉भारत – थाई संबंधों की प्रगाढ़ता का प्रतीक है रामनगर का शिव मंदिर
कुशीनगर । श्रावण मास के पवित्र महीने में नगर पालिका परिषद कुशीनगर अंतर्गत वार्ड नंबर 20 शहीद भगत सिंह नगर (रामनगर सीकरी) स्थित पंचायतन शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट रही है और श्रद्धालु हर हर महादेव के जयकारे के साथ शिव पूजन कर परिवार के कल्याण की कामना कर रहे हैं। थाई श्रद्धालुओं के सहयोग से बना यह शिव मंदिर भारत – थाई संबंधों की प्रगाढ़ता का प्रतीक भी है। थाई लैंड के सुफ़ानबुरी निवासी थाई नागरिक फोनकरन फोन फ़ा ऊ का परिवार बुद्ध के साथ शिवत्व में पूरी श्रद्धा रखता है। जो वर्षों से भारत के बौद्ध स्थलों पर तीर्थाटन को आते रहे हैं। इसी क्रम में कुशीनगर स्थित बौद्ध मंदिरों में पूजन के साथ ही यहां के शिव मंदिरों में माथे पर त्रिपुंड लगाकर शिवलिंग का पूजन करते रहे हैं। इनके घर पर शिव मंदिर और शिवलिंग स्थापित है। इस परिवार के सहयोग से राम नगर सीकरी में बना पंचायतन शिव मंदिर इन दिनों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है। शनिवार को भोर से ही श्रद्धालु उमड़ पड़े और देर रात तक शिव लिंग पर भांग, धतूर, पुष्प, गुड, अक्षत, ईख, बेर आदि चढ़ाकर पूजन किया और जलाभिषेक किया। इस मंदिर पर नित्य रात में भीष्म पूजा होती है और शिव चर्चा के साथ कलाकारों द्वारा शिव तांडव नृत्य, शिव स्तुति, शिव स्त्रोत आदि की प्रस्तुति हो रही है। शिव मंदिर के मुख्य निर्माणकर्ता मनोज कुमार प्रजापति ने बताया कि दक्ष कारीगरों द्वारा यह मंदिर विशेष शैली में निर्मित किया गया है। शुक्रवार की रात में शिव पूजन में सोनू, मोनू, सत्यम, संजीत, अंकुर, आलोक, गौरव, धनंजय कुशवाहा, छोटेलाल, सोनू, राहुल, सुनील, अनुष्का, रिद्धि, सिद्धि, आदित्य, अनुपम, पिंकू, बाबूराम प्रजापति, पूनम, गीता, संगीता, सरिता, रिंकी, धूपा आदि शामिल रहे।





