अनुपस्थित शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, निपुण आंकलन की तैयारी तेज ✍️ थर्ड पार्टी निपुण आकलन 4 दिसंबर से, उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश
(आलोक कुमार तिवारी)

अनुपस्थित शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, निपुण आंकलन की तैयारी तेज
✍️ थर्ड पार्टी निपुण आकलन 4 दिसंबर से, उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश

कुशीनगर । डायट परिसर में बुधवार को आयोजित शिक्षक संकुल समीक्षा बैठक में डायट प्राचार्य/बीएसए डा. रामजियावन मौर्य ने कहा कि निपुण भारत जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में किसी भी स्तर पर शिथिलता स्वीकार्य नहीं है।
गत मंगलवार को न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित संकुल बैठक में शिक्षकों की कम उपस्थिति पर गहरी नाराज़गी व्यक्त करते हुए उनंहोने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अनुपस्थित प्रधानाध्यापक, शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक को कड़ी चेतावनी दी जाए। अगली बैठक में अनुपस्थित रहने पर उनसे स्पष्टीकरण लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि निपुण कार्ययोजना को लागू करने हेतु ब्लॉक व विद्यालयों को अतिरिक्त समय दिया जा रहा है। विद्यालयों में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल अवगत कराने के निर्देश दिए गए। इस सत्र में कक्षा 1 व 2 के छात्रों का दो चरणों में थर्ड पार्टी निपुण प्लस एप से आकलन होना है। प्रथम चरण का आकलन आगामी 4 दिसंबर से डीएलएड प्रशिक्षणार्थियों के द्वारा कराया जाएगा, जिसका रोस्टर डायट स्तर से तैयार किया जा रहा है। बताया कि सभी बीईओ को मासिक समीक्षा बैठक आयोजित कर प्रधानाध्यापकों को निपुण आकलन की प्रक्रिया विस्तार से समझाने, आकलन के दिन विद्यार्थियों की उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित कराने और सभी शिक्षकों को होम विज़िट व अभिभावक बैठकें नियमित रूप से कराने के निर्देश दिए गए। मेंटरों को अपनी कार्ययोजना के अनुसार विद्यालयों का अनुश्रवण करने, संघर्षशील व मध्यम विद्यालयों को पूरा सहयोग देने तथा संदर्शिकाओं से अध्यापन व कार्यपुस्तिकाओं की नियमित जांच सुनिश्चित करने को कहा । निपुण प्लस एप से बच्चों का निरंतर आकलन ही लक्ष्य प्राप्ति का मूल आधार बताया। स्पष्ट किया कि इस सत्र में शत-प्रतिशत विद्यालयों को निपुण विद्यालय बनाया जाना है। इस दौरान वरिष्ठ प्रवक्ता अमित कुमार सिंह, बीईओ विजयपाल नारायण त्रिपाठी, डायट प्रवक्ता चंद्रशेखर कुमार, शिवनाथ चक्रवर्ती, प्रीति सिंह, अर्चना सिंह, एसआरजी राम प्रकाश पाण्डेय, एआरपी प्रभुनाथ शुक्ल, सुनील वर्मा, शिक्षक संकुल तस्लीम अंसारी, संदीप तिवारी, अमर सिंह, तारिक अंसारी, गीता आदि उपस्थित रहे।





