उत्तरप्रदेशकुशीनगर
रक्ताधान पर सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यशाला का कुशीनगर में हुआ आयोजन
कुशीनगर चैरिटेबल ब्लड सेंटर और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के संयुक्त तत्वावधान में 'रक्ताधान चिकित्सा' विषयक कार्यशाला का हुआ आयोजन

रक्ताधान पर सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यशाला का कुशीनगर में हुआ आयोजन
कुशीनगर चैरिटेबल ब्लड सेंटर और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के संयुक्त तत्वावधान में ‘रक्ताधान चिकित्सा’ विषयक कार्यशाला का हुआ आयोजन
कुशीनगर। कुशीनगर चैरिटेबल ब्लड सेंटर और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के संयुक्त तत्वावधान में कुशीनगर इन रेस्टोरेंट में एक विशेष सतत चिकित्सा शिक्षा (CME) ‘रक्ताधान चिकित्सा’ विषयक कार्यशाला का आयोजित हुआ। जिसमें रक्ताधान के नवीनतम पहलुओं और सुरक्षित रक्ताधान प्रक्रियाओं पर गहन चर्चा की गयी।
मुख्य अतिथि गोरखनाथ ब्लड बैंक के डॉ. अवधेश अग्रवाल ने कार्यशाला का उदघाटन करते हुए रक्ताधान के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार और अनुभव साझा किए। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने ब्लड बैंक और आईएमए की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज के लिए अत्यंत लाभकारी है। मुख्य वक्ता फातिमा हॉस्पिटल, गोरखपुर से आयी डॉ. दिव्या राय ने कहा कि मरीजों को होल ब्लड की बजाय, आवश्यकता के अनुसार रक्त के विभिन्न अवयवों का ट्रांसफ्यूजन करना चाहिए। जिससे रोगियों को अधिक लाभ मिल सकता है। उन्होंने रक्ताधान के दौरान सावधानियों और आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन करने पर जोर दिया। रक्ताधान विषय पर महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया की प्रोफेसर डॉ. प्रियंका राय ने कहा कि रक्ताधान के लिए पूर्ण रूप से जांचा हुआ रक्त ही उपयोग में लाया जाना चाहिए। उन्होंने ELISA विधि द्वारा फोर्थ जेनरेशन किट से जांच किये गए रक्त का महत्व समझाया। इस तकनीक से रोगियों को सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराना संभव हो रहा है। डॉ. अभिषेक मालवीय ने रक्तदान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि स्व रक्तदाता से प्राप्त रक्त काफी हद तक सुरक्षित रहता है। उन्होंने रक्तदान से जुड़े मिथकों को दूर करते हुए रक्तदान के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ. योगेश्वर मद्धेशिया ने कुशीनगर ब्लड बैंक की सराहना करते हुए कहा कि पहले आपातकाल में रक्त की उपलब्धता एक बड़ी चुनौती होती थी। अब कुशीनगर ब्लड बैंक इस समस्या को दूर करने में वरदान साबित हो रहा है। डॉ. अनिल श्रीवास्तव ने भी वक्ताओं से रक्ताधान के संबंध में कुछ प्रश्न पूछे। कार्यक्रम की शुरुआत में कुशीनगर ब्लड बैंक के संचालक राजीव तिवारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए इसके उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मरीजों को सुरक्षित और पूरी तरह से जांचा हुआ रक्त उपलब्ध कराया जा सके। कार्यक्रम में रोटरी क्लब कुशीनगर का भी विशेष योगदान रहा। रोटरी क्लब कुशीनगर के अध्यक्ष वाहिद अली ने संचालन किया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह दिया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने रक्ताधान चिकित्सा के महत्व को समझते हुए समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इस दौरान डॉ. विकास राय, एम्स गोरखपुर की काउंसलर शोभा राय, रोटरी क्लब कुशीनगर के सचिव अजय सिंह, दुर्गेश चतुर्वेदी, विजय गुप्ता, संदीप रौनियार, अखिलेश शर्मा, विजय कृष्ण द्विवेदी, डॉ. पवन खरवार, डॉ. सुनील सिंह, रंजीत श्रीवास्तव, गोविंद सिंह, राजू जायसवाल आदि उपस्थित रहे।


Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001




