IMG-20250419-WA0028
IMG-20250419-WA0028
उत्तरप्रदेशकुशीनगर

एक राष्ट्र, एक चुनाव विषयक वाद विवाद प्रतियोगिता 24 अक्टूबर को 

एक राष्ट्र, एक चुनाव विषयक वाद विवाद प्रतियोगिता 24 अक्टूबर को

कुशीनगर । भारत में 1967 के पूर्व पूरे देश में एक साथ चुनाव होते रहे है। कई देशों ने पूरे देश में एक साथ चुनाव हो रहे है। बुद्ध पीजी कालेज कुशीनगर के बीएड विभाग द्वारा इसी मुद्दे को लेकर 24 व 25 अक्टूबर को एक राष्ट्र, एक चुनाव विषयक वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। यह जानकारी सोमवार को कालेज में आयोजित एक प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए युवा कल्याण प्रांतीय रक्षा दल उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष डॉ विभ्राट चन्द्र कौशिक ने कहा कि भारत सरकार पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक राष्ट्र, एक चुनाव के लिए एक समिति का गठन किया है। समिति ने अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंप दिया है। बताया कि लोकसभा में दो तिहाई की बहुमत से पूरे देश के 50 प्रतिशत विधान मंडलों से यह पास होकर नया कानून बनेगा। प्रतियोगिता में इंटर कक्षाओं की ऊपर के छात्र छात्राएं हिंदी या अंग्रेजी में अधिकतम सात मिनट में पक्ष या विपक्ष में अपना व्याख्यान प्रस्तुत कर सकते है। इस प्रतियोगिता में केवल नियमित छात्र छात्राएं ही प्रतिभाग कर सकते है। 24 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे इस प्रतियोगिता का उदघाटन फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र कुशवाहा करेंगे। समापन व पुरस्कार वितरण 25 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे सांसद विजय दूबे करेंगे।

Sajag Prahari News 24x7
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!