डीएम व एसपी ने वृद्ध जनों संग दीपावली की खुशियाँ बांटी
- वृद्धाश्रम एवं मुसहर बस्तियों में बांटी मिठाईयां, फल एवं मोमबत्तियां

कुशीनगर । जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने समाज कल्याण विभाग द्वारा वित्त पोषित यूपी भारतीय ग्रामीण संस्थान, लखनऊ द्वारा संचालित नगर कसया स्थित वृद्धा आश्रम में दीपावली पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर वृद्धि जनों को फल, मिष्ठान, मोमबत्तीयाँ वितरण किया । मिष्ठान एवं फल पाकर वृद्ध जनों के चेहरे खिल उठे। जिलाधिकारी ने उपस्थित वृद्ध जनों से संवाद कर वहां पर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जाना तथा प्रोजेक्ट मैनेजर को बेसिक सुविधाओं में सुधार हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने भोजन का मेन्यू लगाने, चादर बेडशीट, कपड़े निश्चित समय अंतराल पर धुलवाने, फिजियोथेरेपिस्ट की सुविधा उपलब्ध कराने तथा मेडिकल कैंप लगाने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। आयोजित कार्यक्रम में वृद्धजनों द्वारा गीत भी प्रस्तुत किया गया।जिलाधिकारी ने सभी वृद्ध जनों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा की सभी बुजुर्गों को यहां परिवार की अनुभूति होनी चाहिए, उन्हे हर सुविधा यहां मिलनी चाहिए, मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता उत्तम होनी चाहिए। हम सब एक परिवार है और आपका ख्याल रखना भी हमारी जिम्मेदारी है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने सभी को दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाए देते हुए कहा है कि सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियाली आए। दीपावली का पर्व खुशियों का पर्व होता है खुशी देने और बांटने से बढ़ती है।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कसया योगेश्वर सिंह, सीओ कुंदन सिंह, उपजिलाधिकारी पडरौना महात्मा सिंह, तहसीलदार पडरौना सुमित सिंह, सीओ सदर उमेश भट्ट, लेखपाल योगेंद्र गुप्ता, ब्रजेश मणि त्रिपाठी, निलेश रंजन राव आश्रम प्रबंधक रागिनी सिंह रज्जु , कर्मचारी सुजीत कुमार सहित जनपद व तहसील स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।





