IMG-20250419-WA0028
IMG-20250419-WA0028
उत्तरप्रदेशकुशीनगरक्राइम

बाइक की ठोकर से पति- पत्नी की मौत, चालक गिरफ्तार

बाइक की ठोकर से पति- पत्नी की मौत, चालक गिरफ्तार

कुशीनगर । कुशीनगर पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर सुखारी छपरा के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर एक बुजुर्ग दम्पति का सड़क पार करने के दौरान बाइक के चपेट में आने से पत्नी की मौके पर तो पति का इलाज के मृत्यु हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनवा कर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया। बताते चले कि वार्ड नम्बर 21 बुद्धनगरी (सुखारी छपरा) कुशीनगर निवासी  फुलबदन पाठक 70वर्ष व उनकी पत्नी मंजू पाठक 60वर्ष प्रतिदिन की भाँति रविवार को भी गांव के सामने से  एनएच 28 को क्रॉस कर रहे थे। तभी पश्चिम की तरफ जा रहे एक बाइक की चपेट में आ कर सड़क पर गिर गए जिसके दम्पति को गंभीर चोटें आयी। इस दौरान मौके पर ही बुजुर्ग महिला की मृत्यु हो गयी तथा ईलाज के दौरान  घायल बुजुर्ग का भी मृत्यु हो गया। सूचना पर पहुँची चौकी पुलिस ने  बाइक को कब्जे में लेकर बाइक सवार युवकों को गिरफ्तार कर लिया तथा  दम्पति के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए अन्त्य परीक्षण हेतु चौकी पुलिस ने भेज दिया। इस संदर्भ में चौकी इंचार्ज गौरव शुक्ल ने बताया कि एनएच 28 को पार करते समय बुजुर्ग दम्पति को  एक बाइक से ठोकर लग गयी जिससे पत्नी की मौके पर तो पति ने ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बाइक को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों शव को अन्त्य परीक्षण हेतु आवश्यक कार्यवाही करते हुए भेज दिया गया है।

Sajag Prahari News 24x7
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!