IMG-20250419-WA0028
IMG-20250419-WA0028
उत्तरप्रदेशकुशीनगरक्राइम

महिलाओं के उत्थान व सशक्तिकरण में मिशन शक्ति महत्वपूर्ण पहल : सीओ 👉मिशन शक्ति जैसी पहल से छात्राओं में बढ़ता है आत्मविश्वास : शक्तिप्रकाश 👉छात्राओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए हमेशा तत्पर है कालेज प्रबंधन : आदित्य विशाल

(आलोक कुमार तिवारी)

महिलाओं के उत्थान व सशक्तिकरण में मिशन शक्ति महत्वपूर्ण पहल : सीओ
👉मिशन शक्ति जैसी पहल से छात्राओं में बढ़ता है
आत्मविश्वास : शक्तिप्रकाश
👉छात्राओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए हमेशा तत्पर है कालेज प्रबंधन : आदित्य विशाल

कुशीनगर । दुदही विकास खंड के गुरवलिया बाजार स्थित बागीश्वरी रामबासी डिग्री कॉलेज एवं श्री अन्नपूर्णा इंटरमीडिएट कॉलेज पमें सोमवार को महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि सीओ सदर अजय कुमार सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार और पुलिस प्रशासन महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने मिशन शक्ति को इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया और छात्राओं से हेल्पलाइन नंबर याद रखने तथा निडर होकर आगे बढ़ने की अपील की। राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित पूर्व प्रधानाचार्य व प्रबंधक डॉ. शक्ति प्रकाश पाठक ने कहा कि मिशन शक्ति जैसी पहल से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें भयमुक्त वातावरण मिलता है।

निदेशक आदित्य विशाल पाठक ने कहा कि कालेज प्रबंधन छात्राओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए हमेशा तत्पर है तथा ऐसे आयोजनों से उनकी सोच और मजबूत होती है। कार्यक्रम में नारी शक्ति मिशन के प्रभारी रणविजय सिंह और कॉन्स्टेबल ज्योति झा ने छात्राओं को मिशन शक्ति के तहत उपलब्ध सेवाओं व हेल्पलाइन नंबरों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में महिलाएं 1090 (वीमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पडेस्क), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्डलाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवा), 108 (एंबुलेंस सेवा) और 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा) पर तुरंत संपर्क कर सकती हैं। प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार तिवारी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं और सक्रिय रूप से भाग लिया।

Sajag Prahari News 24x7
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!