IMG-20250419-WA0028
IMG-20250419-WA0028
उत्तरप्रदेशकुशीनगरराजनीति

समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव बनाए गए राजन शुक्ल 👉अखिलेश यादव की स्वीकृति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने की घोषणा 👉यह जिम्मेदारी मेरे लिए सम्मान और प्रेरणा दोनों : राजन

(आलोक कुमार तिवारी)

समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव बनाए गए राजन शुक्ल
👉अखिलेश यादव की स्वीकृति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने की घोषणा
👉यह जिम्मेदारी मेरे लिए सम्मान और प्रेरणा दोनों : राजन

कुशीनगर । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की स्वीकृति से कुशीनगर के युवा नेता राजन कुमार शुक्ल को समाजवादी लोहिया वाहिनी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति की सूचना पर शुभचिंतकों व समाजवादी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि राजन शुक्ल पार्टी की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हुए संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे। राजन शुक्ल ने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान और प्रेरणा दोनों है। कहा कि समाजवादी विचारधारा ही समानता और सामाजिक न्याय की सच्ची राह है। मैं युवाओं को संगठित कर पार्टी के संदेश को हर वर्ग तक पहुंचाने का कार्य करूंगा। आगे कहा कि समाजवादी आंदोलन का आधार युवा शक्ति है। मैं प्रयास करूंगा कि पार्टी की विचारधारा को जनआंदोलन के रूप में रूपांतरित कर हर तबके तक पहुंचाया जाए, ताकि समाजवाद की नई ऊर्जा देश के कोने-कोने में महसूस की जा सके। पार्टी जिलाध्यक्ष रामअवध यादव, पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष मु. इलियास अंसारी, राजेश प्रताप राव बंटी भैया, विजय यादव, संतोष तिवारी, कमरान अंसारी, अल्ताफ राजा, जीतेन्द्र कुमार, मस्तराज प्रसाद, मधुरश्याम राय, पूर्व विधायक डा. पीके राय, चंद्रजीत यादव आदि ने बधाई दी और कहा कि यह कुशीनगर के लिए गर्व की बात है।

Sajag Prahari News 24x7
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!