उत्तरप्रदेशकुशीनगरसाहित्य सृजन
18 दिसम्बर को कुशीनगर में आयोजित होगा राष्ट्रीय संगोष्ठी
आलोक कुमार तिवारी (मो.न.9452404711)

18 दिसम्बर को कुशीनगर में आयोजित होगा राष्ट्रीय संगोष्ठी
कुशीनगर । डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन नई दिल्ली, बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर एवं नेशनल एसोसिएशन फॉर यूथ के संयुक्त तत्वावधान में पालि: भारत की शास्त्रीय भाषा और बुद्ध की विरासत विषयक एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी
18 दिसंबर को बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर के भिक्षु चंद्रमणि सभागार में आयोजित होगी। उक्त की जानकारी संगोष्ठी के संयोजक पूर्व प्राचार्य प्रो अमृतांशु शुक्ल ने दी। बताया कि पालि भाषा, बौद्ध दर्शन और भारत की सांस्कृतिक धरोहर का एक अभिन्न अंग है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पालि भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिए जाने के बाद डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन ने इस महत्वपूर्ण विषय को लेकर विभिन्न प्रतिष्ठित स्थानों पर निरंतर कार्यक्रम आयोजित किए। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य पालि भाषा के महत्व को पुनर्स्थापित करना और बौद्ध विरासत के संरक्षण एवं प्रचार प्रसार में योगदान देना है। यह भी बताया कि प्रस्तावित संगोष्ठी का उद्देश्य पालि भाषा के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और वैश्विक महत्व को रेखांकित करना है। इसके उदभव और विकास में समाज द्वारा क्या योगदान हो सकता है? किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है? और उनका समाधान क्या हो सकता है? इन विषयों पर शिक्षा जगत और समाज का ध्यान आकृष्ट कराना है। इसमें पालि,बौद्ध दर्शन और इतिहास से जुड़े विद्वान वक्ता शामिल होंगे। इस दौरान प्रचार्य प्रो विनोद मोहन मिश्र उपस्थित रहे।





