बरवाराजापाकड़ व धर्मपुर पर्वत मंडल में कांग्रेस की नई कमेटियों का हुआ गठन 👉 कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत सौंपी गई नई जिम्मेदारियां 👉 संगठन को मजबूती न सभी वर्गों तक पहुंच बनाने की जरूरत : मनोज सिंह
(आलोक कुमार तिवारी)

बरवाराजापाकड़ व धर्मपुर पर्वत मंडल में कांग्रेस की नई कमेटियों का हुआ गठन
👉 कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत सौंपी गई नई जिम्मेदारियां
👉 संगठन को मजबूती न सभी वर्गों तक पहुंच बनाने की जरूरत : मनोज सिंह
कुशीनगर । कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के बरवाराजापाकड़ व धर्मपुर पर्वत मंडल में नई कमेटियों का गठन किया गया।
बहुरिया टोला स्थित हनुमान सरोवर के तट पर बरवाराजापाकड़ न्याय पंचायत हेतु आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से रामकिशोर पटेल को मंडल अध्यक्ष और कपिल देव गुप्ता को महामंत्री नामित किया गया। उपाध्यक्ष पद पर गौरीशंकर गुप्ता, भारतेंदु शर्मा व अमरनाथ पाल को चयनित किया गया। सुदर्शन गोंड व अनिरुद्ध गुप्ता को भी महामंत्री बनाया गया। सचिव पद पर सुमन देवी, बब्बन प्रजापति, रामाशीष गुप्ता व सुरेंद्र गुप्ता तथा कार्यालय सचिव के रूप में सुदामा प्रसाद को नियुक्त किया गया। पंचायत भवन परिसर में आयोजित बैठक में धर्मपुर पर्वत मंडल में अध्यक्ष पद पर श्रीराम कुशवाहा, उपाध्यक्ष महमूद अंसारी, संतोष कन्नौजिया व नंदलाल आर्य को चुना गया। महामंत्री पद पर सुभाष कुशवाहा व कयामुद्दीन अंसारी, परमानंद शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई। सचिव पद पर कलीमुल्लाह, राजेश कुशवाहा, जब्बार अंसारी व रामानंद कुशवाहा को नियुक्त किया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूत करना ही पार्टी की सबसे बड़ी प्राथमिकता है व कार्यकर्ताओं को हर स्तर पर सक्रिय होकर जनता तक कांग्रेस की पहुंच बनानी होगी। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी जिला महामंत्री गोरख यादव ने की व संचालन जिला उपाध्यक्ष तारकेश्वर सिंह ने किया। ब्लॉक अध्यक्ष पलटन यादव, रविंद्र सिंह, जीयन प्रसाद, संतराज शर्मा, जफरुल्लाह आदि उपस्थित रहे।





