गाँधी जयन्ती के पूर्व संध्या पर संग्रहालय में लगा उनके जीवन पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी

कुशीनगर । राजकीय बौद्ध संग्रहालय में मंगलवार को गाँधी जयंती की पूर्व संध्या पर उनके जीवन पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी व स्वच्छांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बुद्ध पीजी कालेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि गाँधी जी अपने सिद्धांतों के कारण विश्व में जाने जाते है। प्रदर्शनी में गांधी के बचपन से लेकर उनके जीवन के आख़िरी तक के व्यक्तित्व व कृतित्व को छायाचित्र के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। इस अवसर पर संग्रहालय परिसर की सफाई की गयी । संग्रहालय सहायक तेज प्रताप शुक्ल ने अतिथियों का स्वागत व अन्त में आभार प्रकट करते हुए बताया कि प्रदर्शनी 31अक्टूबर तक प्रत्येक कार्यदिवस में जारी रहेगी। संचालन तरुण शुक्ल ने किया। इस दौरान सभासद पीएन सिंह, धीरेन्द्र मिश्र, नसीरुद्दीन वेग, छात्र छात्राएं आदि मौजूद रहे।





