IMG-20250419-WA0028
IMG-20250419-WA0028
उत्तरप्रदेशकुशीनगर

भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर छायाचित्र प्रदर्शनी

संग्रहालय में "सरदार पटेल एकीकरण के शिल्पी" विषयक छायाचित्र प्रदर्शनी 

भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर छायाचित्र प्रदर्शनी

संग्रहालय में “सरदार पटेल एकीकरण के शिल्पी” विषयक छायाचित्र प्रदर्शनी 

कुशीनगर । राजकीय बौद्ध संग्रहालय कुशीनगर द्वारा भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती ”राष्ट्रीय एकता दिवस” की अवसर पर ‘सरदार पटेल एकीकरण के शिल्पी’ विषयक छायाचित्र प्रदर्शनी का मंगलवार को आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बुद्ध पीजी कॉलेज डॉ त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर किया। त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और “लौह पुरुष” कहे जाने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारत की आजादी और भारतीय रियासतों को भारतीय संघ में मिलाने में अहम योगदान दिया था। सरदार पटेल भारत के पहले उप प्रधानमंत्री एवं भारत के प्रथम गृह मंत्री भी रहे हैं। इस वर्ष अक्टूबर 2024 को सरदार वल्लभभाई पटेल की 149वीं जयंती मनाई जा रही है। संग्रहालय के वरिष्ठ सहायक तेज प्रताप शुक्ला द्वारा अतिथियों का स्वागत अन्त में आभार प्रकट किया गया। शुक्ल ने बताया कि उक्त प्रदर्शनी 17 नवंबर तक जारी रहेगी। कार्यक्रम का संचालन तरुण शुक्ला ने किया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद कुशीनगर के सभासद प्रभुनाथ सिंह, बुद्ध समाज कल्याण पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं व संग्रहालय के धीरेंद्र मिश्रा, मिर्ज़ा नसीरुद्दीन बेग, संग्रहालय भ्रमण पर आये दर्शक व आदि लोग उपस्थित रहे।

Sajag Prahari News 24x7
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!