तैयारियां पूरी, दुदही ब्लाक की बाल खेलकूद प्रतियोगिता आज 👉 बुधवार को अवकाश के बावजूद ग्राउंड तैयार करने में जुटे खेल शिक्षक 👉 9 बजे से शुरू होंगी टीम स्पर्धाएं, उसके बाद होंगी व्यक्तिगत प्रतियोगिताएं
(आलोक कुमार तिवारी)

तैयारियां पूरी, दुदही ब्लाक की बाल खेलकूद प्रतियोगिता आज
👉 बुधवार को अवकाश के बावजूद ग्राउंड तैयार करने में जुटे खेल शिक्षक
👉 9 बजे से शुरू होंगी टीम स्पर्धाएं, उसके बाद होंगी व्यक्तिगत प्रतियोगिताएं
कुशीनगर । बीईओ रीता गुप्ता के संयोजकत्व में शैक्षणिक सत्र 2025–26 के अंतर्गत दुदही ब्लाक स्तरीय बेसिक बाल खेलकूद प्रतियोगिता गुरुवार को मिनी स्टेडियम गौरी श्रीराम में आयोजित होगी। बुधवार को अवकाश के बावजूद ब्लाक व्यायाम शिक्षक अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में खेल शिक्षक व अनुदेशकों ने ग्राउंड तैयार कराया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 9 बजे से होगा। पहले टीम स्पर्धाएं होंगी, तत्पश्चात व्यक्तिगत स्पर्धाएं कराई जाएंगी। न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता के व्यक्तिगत खेलों में प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ी व टीम स्पर्धाओं में विजेता टीमें ही भाग लेंगीं।
बीईओ ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। स्वागत समिति में विद्या सिंह, प्राशिसं अध्यक्ष अरुणेंद्र राय, जूशिसं अध्यक्ष बांके बिहारी लाल, प्राशिसं उपाध्यक्ष अशोक यादव शामिल हैं। निर्णायक व ट्रैक समिति में अमित श्रीवास्तव, राजेश कुमार यादव, अमित कनौजिया, पुण्य प्रकाश गिरि, सुमंत यादव व राजेश कुमार रखे गए हैं। पर्यवेक्षण समिति में प्राशिसं मंत्री रामनिवास जायसवाल, जूशिसं मंत्री योगेंद्र शर्मा, मनोहर पटेल, पांडाल समिति में नरेन्द्र शर्मा, रवि प्रकाश आर्या, जनार्दन गुप्ता, योगेंद्र कुमार, पुरस्कार समिति में ओमप्रकाश सिंह, विनोद सिंह, बालकृष्ण व धर्मेंद्र यादव शामिल हैं। क्रय समिति में रामनिवास जायसवाल, योगेंद्र शर्मा, राजकुमार राय व अनिल चौरसिया, सांस्कृतिक समिति में अलका ओझा, रूबी गुप्ता, अरुण गौतम, सरिता गुप्ता व कंचन गुप्ता रखी गई हैं। भोजन व नाश्ता समिति में नूर मोहम्मद, अजय राय, बसंत शर्मा, जवाहर प्रसाद व अजय कुमार, रंगोली समिति में आरती गुप्ता, अमरनाथ मौर्य, विपिन बिहारी चौबे व बिंदू यादव नियुक्त हैं। उद्घोष समिति में रामेश्वर यादव, राजेश प्रसाद, मुनव्वर अली व दुर्गेश सिंह, प्राथमिक चिकित्सा समिति में बांके बिहारी लाल, मुनीब प्रसाद, आलोकनाथ पांडेय, घनश्याम दूबे व संध्या यादव तथा मीडिया समिति में धनंजय मिश्र व अरविंद पांडेय को शामिल किया गया है। बीईओ ने सभी समितियों को निर्देशित किया है कि वे समय से मैदान में उपस्थित रहकर प्रतियोगिता की तैयारी व संचालन में सक्रिय भूमिका निभाएं। न्यायपंचायत स्तरीय विजेता विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को भी अपने प्रतिभागियों सहित रैली में उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।





