मिशन शक्ति के अंतर्गत छात्राओं को दिया सुरक्षा के टिप्स – अभियान 👉 सदैव रहें निर्भीक व सक्रिय रहे, घटना का अंदेशा होने पर अभिभावक को दे जानकारी 👉 बेझिझक हेल्पलाइन नंबरों का करें प्रयोग, गुप्त रहती है पहचान

मिशन शक्ति के अंतर्गत छात्राओं को दिया सुरक्षा के टिप्स – अभियान
👉 सदैव रहें निर्भीक व सक्रिय रहे, घटना का अंदेशा होने पर अभिभावक को दे जानकारी
👉 बेझिझक हेल्पलाइन नंबरों का करें प्रयोग, गुप्त रहती है पहचान
कुशीनगर । थाना स्तर पर गठित नारी सुरक्षा दल के सदस्य विद्यालयों में जाकर छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी देते हुए आत्मरक्षा के लिए जागरूक कर रहे हैं। एसपी संतोष मिश्र के निर्देश पर थानाक्षेत्र के गुरवलिया बाजार स्थित ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में अभियान के तहत छात्राओं को मिशन के बारे में जानकारी देते हुए दल की सदस्य महिला कांस्टेबल ज्योति झा ने कहा कि कभी भी किसी अनजान व्यक्ति से लिफ्ट नहीं लेनी चाहिए। यदि रास्ते में कोई व्यक्ति पीछा कर रहा है, तो बेझिझक आसपास के लोगों को अवगत कराते हुए उसे सबक सिखाने का प्रयास करें। सदैव निर्भीक एवं सक्रिय रहें। यदि आपको कोई घटना होने का अंदेशा है तो प्रधानाचार्य और अपने माता पिता को अवश्य अवगत कराएं। ताकि समय रहते संबंधित के खिलाफ कार्रवाई कराई जा सके। महिला कांस्टेबल अनामिका सिंह ने छात्राओं को सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून तथा नियमों की जानकारी दी। वुमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्प लाइन नंबर-181, पुलिस कंट्रोल नंबर 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 आदि के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि विषम परिस्थिति में उक्त नंबरों का निसंकोच प्रयोग करें। यहां फोन करने वाले की पहचान गुप्त रखी जाती है। टीम का नेतृत्व कर रहे एसएचओ संजय कुमार ने कहा कि मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता लाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में छात्राओं, बालिकाओं और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान
शिक्षिका प्रेमशीला कुशवाहा, बबीता शर्मा, रेखा पाठक, पिंकी पाठक, भवप्रीता पाठक, ज्योति राय, ब्यूटी तिवारी, सुष्मिता मिश्रा, छात्राएं श्रेया, पल्लवी, अनुराधा, अंशिका, आभा, रानी, प्रीति, पिंकी, सलोनी, आकांक्षा रिद्धि आदि मौजूद रहीं। प्रबंधक आनंद पाठक ने पुलिस टीम के प्रति आभार जताया।





