
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट, एसडीएम ने किया खंडन
कुशीनगर । सोशल मीडिया फेसबुक, वाट्सएप, ट्विटर/एक्स तथा आधुनिक जनतंत्र अखबार में एक पोस्ट वायरल हो रही है। जिसमें एसडीएम तमकुहीराज विकास चंद का यह तथाकथित बयान कि मस्जिद टूटा तो मंदिर भी टूटेगा प्रसारित हो रहा है। एसडीएम ने पत्र जारी कर उक्त बयान वाले पोस्ट को भ्रामक, सत्यता से परे व निराधार बताते हुए पूरजोर खंडन किया है। तथा उक्त प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की बात कही है।





