IMG-20250419-WA0028
IMG-20250419-WA0028
उत्तरप्रदेशकुशीनगरराजनीति

आत्मनिर्भर भारत अभियान भारत के आर्थिक और राष्ट्रीय स्वाभिमान का है प्रतीक : क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय

(आलोक कुमार तिवारी)

आत्मनिर्भर भारत अभियान भारत के आर्थिक और राष्ट्रीय स्वाभिमान का है प्रतीक : क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय
कुशीनगर । आत्मनिर्भर भारत अभियान भारत के आर्थिक और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है। जिसका लक्ष्य स्वदेशी उत्पादन को बढ़ावा देना, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करना, नवाचार को प्रोत्साहन देना और भारत को वैश्विक स्तर पर एक मजबूत और स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में स्थापित करना है। यह अभियान स्थानीय उत्पादों और कारीगरों पर गर्व करने की भावना पैदा करता है, जिससे देश आत्मनिर्भरता, समृद्धि और स्वाभिमान की ओर बढ़ता है।स्वदेशी अपनाने की पहल आत्मनिर्भर भारत अभियान का हिस्सा है। भारत अब किसी देश पर निर्भर नहीं रहेगा। यह बातें भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने मंगलवार को कुशीनगर में पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा।क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान आर्थिक स्वावलंबन की पहल नहीं बल्कि देश के स्वाभिमान का हिस्सा भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकल फॉर वोकल के आह्वान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह अभियान मील का पत्थर साबित होगा। भारत अब किसी देश पर निर्भर नहीं रहेगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अन्तर्गत 25 सितंबर से 25 दिसंबर तक बृहद कार्ययोजना तैयार किया गया है। इस क्रम में प्रदेश, जिला और मण्डल स्तर की कार्यशालाएं सम्पन्न हो चुकी है। 07 व 08 अक्टूबर को जिला स्तर पर प्रेसवार्ता आयोजित किए जाएंगे।16 से 30 अक्टूबर तक जिला स्तर पर युवा एवं महिला सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। 01 से 15 नवंबर तक जिला स्तर पर प्रोफेशनल सम्मेलन होंगे। 01 से 15 नवंबर तक ही कालेज स्तर पर स्वदेशी संकल्प सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। 16 से 30 नवंबर तक जिला स्तर पर स्वदेशी मेला लगाई जाएगी।16 से 30 नवंबर तक ही मण्डल स्तर पर युवा एवं महिला सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। 01 से 15 दिसंबर मण्डल स्तर पर स्ट्रीट वेंडर, छोटे दुकानदारों एवं स्थानीय कारीगर सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। 01 से 25 दिसंबर तक जिला स्तर पर आत्मनिर्भर भारत संकल्प रथ और पदयात्रा निकाली जाएगी।
    इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, जिला उपाध्यक्ष व आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान जिला संयोजक अवधेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सेवरही धनन्जय तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द उपस्थित थे।
Sajag Prahari News 24x7
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!