छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर छात्रों ने किया कुलपति घेराव
कुशीनगर । बुद्ध पीजी कालेज के छात्रों ने मंगलवार को महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर कुलपति का घेराव किया। कुलपति प्रो पूनम टण्डन बुद्ध पीजी कालेज कुशीनगर के मनोविज्ञान विभाग में चल रहे राष्ट्रीय संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेने आयी थी। छा
त्रों ने कुलपति को एक ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में छात्रों ने कहा कि छात्रसंघ छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है। इसके माध्यम से प्रशासन के साथ संवाद कर छात्रों की समस्याओं का समाधान कराते है। छात्रसंघ छात्रों के शैक्षणिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। वर्तमान में संघ के अभाव में छात्रों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए महाविद्यालय में छात्रसंघ कराया जाना आवश्यक है। कुलपति ने कहा कि इस सन्दर्भ में विधिसम्मत प्रक्रिया अपना कर उचित निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान कृष्णा पाण्डेय, अभिनय सिंह, राजन मद्देशिया, अजित सिंह कुंदन, हरिकेश सिंह, बृजेश कुशवाहा, राहुल साह, अविनाश ,शाहिद मालिक आदि मौजूद रहे।