तुर्कपट्टी क्षेत्र में चोरी की घटनाओं के पर्दाफाश के लिए स्वाट टीम ने संभाली कमान 👉 बोलेरो और मोबाइल चोरी की गुत्थी सुलझाने में जुटी स्वाट व सर्विलांस टीम 👉 घटनास्थलों का निरीक्षण कर सुरागकशी की कवायद
(आलोक कुमार तिवारी)

तुर्कपट्टी क्षेत्र में चोरी की घटनाओं के पर्दाफाश के लिए स्वाट टीम ने संभाली कमान
👉 बोलेरो और मोबाइल चोरी की गुत्थी सुलझाने में जुटी स्वाट व सर्विलांस टीम
👉 घटनास्थलों का निरीक्षण कर सुरागकशी की कवायद
कुशीनगर । तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अब पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। गुरवलिया बाजार से बोलेरो, सरिसवां बाजार से 70 मोबाइल फोन व जोकवा बाजार के मधुरिया पुलिस चौकी के समीप से बोलेरो चोरी के तीन अलग-अलग मामलों की जांच की जिम्मेदारी पुलिस कप्तान ने स्वाट व सर्विलांस टीम को सौंपी है। लगातार बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की चुनौती बढ़ा दी है।
स्वाट प्रभारी आशुतोष सिंह ने रविवार को घटनास्थलों का निरीक्षण कर मौके की बारीकियों का जायजा लिया। स्थानीय पुलिस के सहयोग से उन्होंने दुकानदारों और वाहन मालिकों से पूछताछ की। सर्विलांस प्रभारी शमी श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए संदिग्ध मोबाइल नंबरों और लोकेशन का विश्लेषण किया।
स्वाट प्रभारी आशुतोष सिंह ने कहा कि कुछ ठोस सुराग मिले हैं और बहुत जल्द मामलों का खुलासा किया जाएगा। अपराधियों को किसी भी हालत में छोड़ा नहीं जाएगा। स्वाट टीम के हेड कांस्टेबल सनातन, रणजीत, चंद्रशेखर व राहुल आदि भी मौके पर उपस्थित रहे। टीम का नेतृत्व कर रहे सीओ सदर डा. अजय कुमार सिंह ने कहा कि महत्वपूर्ण सुराग पता चला है, शीघ्र मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।





