गांधी जयंती पर मातृ शक्ति प्रतिमाओं पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का संग्रहालय ने किया आयोजन

गांधी जयंती पर मातृ शक्ति प्रतिमाओं पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का संग्रहालय ने किया आयोजन
कुशीनगर । वर्ष 2024- 25 में शैक्षिक गतिविधियों के अंतर्गत राजकीय बौद्ध संग्रहालय, कुशीनगर
(संस्कृति विभाग, उ०प्र०) एवं गॉड ग्रेस स्कूल सलेमपुर, गोपालगंज, बिहार के संयुक्त तत्वाधान में दो अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर एवं संग्रहालय में संग्रहित मातृ शक्ति प्रतिमाओं पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन गॉड ग्रेस स्कूल सलेमपुर, गोपालगंज बिहार मे किया गया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के रूप मे मुकेश कुमार, प्रखंड विकास अधिकारी, बरौली गोपालगंज एवं सुरेंद्र राम महान, प्रखंड प्रमुख सलेमपुर गोपालगंज जी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के द्वारा गांधी जी के चित्र के समक्ष माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया। उसके उपरांत छात्र-छात्राओं के मध्य सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 80 छात्र -छात्राओं द्वारा प्रतिभागिता की गई। प्रतियोगिता के पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र वितरण समारोह में मुख्य अतिथि, प्रखंड प्रमुख, उप प्रमुख, एव अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार संकल्प राज, द्वितीय पुरस्कार जूली गुप्ता, तृतीय पुरस्कार खुशी कुमारी, चतुर्थ पुरस्कार अंकित कुमार, को व सांत्वना पुरस्कार अनुज कुमार, व अदिति कुमारी गुप्ता को प्राप्त हुआ। पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र वितरण के उपरांत मुख्य अतिथि के द्वारा प्रतिभागियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए धन्यवाद दिये और छात्र -छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी। अतिथियों का स्वागत एवं आभार श्री तेज प्रताप शुक्ल एवं गॉड ग्रेस स्कूल सलेमपुर के प्रबंधक श्री एस०के० सिंह के द्वारा किया गया। उक्त अवसर पर तरुण शुक्ला,धीरेंद्र मिश्रा, नसीरुद्दीन बेग, एवं विद्यालय परिवार के अन्य शिक्षक आदि उपस्थित रहे।





