IMG-20250419-WA0028
IMG-20250419-WA0028
उत्तरप्रदेशकुशीनगर

शोधार्थियों को प्रमाणपत्र वितरण के साथ कार्यशाला का हुआ समापन 

शोधार्थियों को प्रमाणपत्र वितरण के साथ कार्यशाला का हुआ समापन 
(आलोक कुमार तिवारी)

कुशीनगर । बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर में कम्युनिटी साइकोलॉजी एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (सीपीएआई) व मनोविज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संचालित सप्त दिवसीय “शोध पद्धति एवम् बहुचरीय विश्लेषण” विषयक कार्यशाला का सोमवार को समापन शोधार्थियों को प्रमाणपत्र वितरण के साथ हुआ। यह कार्यशाला 24 सितम्बर से 30 सितम्बर तक चली। इस कार्यशाला में देश-विदेश से कई वरिष्ठ आचार्य व्याख्यान हेतु ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से जुड़े। जिसमें वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से प्रो. अजय प्रताप सिंह एवं प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से प्रो. अनुभूति दुबे एवं प्रो. धनंजय कुमार, दून विश्वविद्यालय देहरादून से प्रो. एच सी पुरोहित, रणवीर सिंह विश्वविद्यालय जींद हरियाणा से प्रो. संजय कुमार सिन्हा, सीपीएआई महासचिव प्रो. रामजी लाल एवं प्रोविडेंस विश्वविद्यालय, अमेरिका से पधारे प्रो. सचिन जैन मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। हाइब्रिड मोड में संचालित हो रही इस कार्यशाला में प्रतिदिन लगभग 115 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण-लाभ अर्जित किया। कार्यशाला के अंतिम दिन  पहले सत्र में पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से पधारे प्रो. पाथार्डीकर द्वारा “शोध एवं AMOS सॉफ्टवेयर’ विषय पर तथा द्वितीय सत्र में “संरचनात्मक समीकरण मॉडलिंग” विषय पर व्याख्यान दिया गया। सात दिनों तक चली इस कार्यशाला में कार्यशाला समन्वयक प्रो. अमृतांशु शुक्ल एवं सीपीएआई महासचिव प्रो. रामजी लाल ने अतिथि प्रवक्ताओं का परिचय करवाया एवं कार्यक्रम का संचालन कार्यशाला की सचिव प्रो. सीमा त्रिपाठी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन की जिम्मेदारी प्रो. रामभूषण मिश्र, एसोसिएट प्रो. रीना मालवीय एवं एसोसिएट प्रो. सत्यप्रकाश, डॉ. वीरेन्द्र कुमार साहू ने निभाई। कार्यक्रम के समापन भाषण में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विनोद मोहन मिश्र ने ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों की उपयोगिता पर बल देते हुए, ऐसे कार्यक्रमों को नियमित रूप से करवाने का सुझाव दिया। इस कार्यक्रम में स्नातकोत्तर विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं कार्यरत शिक्षकों ने प्रतिभाग कर प्रशिक्षण से लाभ प्राप्त  किया। आयोजकों द्वारा ऑनलाइन प्रतिभगियों को भी धन्यवाद दिया।

Sajag Prahari News 24x7
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!